{"_id":"650e04aaed5add7eaa033136","slug":"water-problem-mohalla-sunder-jammu-news-c-10-jmu1037-207676-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सुंदर मोहल्ले में पांच दिन से नहीं आया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सुंदर मोहल्ले में पांच दिन से नहीं आया पानी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। वार्ड 19 का सुंदर मोहल्ला पांच दिन से पानी के लिए तरस रहा है। हालत यह है कि रोजमर्रा के काम निपटाने में दिक्कत आ रही है। जलशक्ति विभाग भी समस्या से बेखबर है। पानी की सप्लाई देना तो दूर लोगों के लिए टैंकर सुविधा भी मुहैया नहीं हो पा रही है। मजबूरन लोगों को 200 मीटर दूर हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि नहाना तो दूर की बात है, पीने के लिए भी बोतलबंद पानी का प्रयोग हो रहा है। रोज सुबह पानी का इंतजार करते हैं। इंतजार लंबा होता जा रहा है। सूखे नल देखकर हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ता है। मोहल्ले में 700 लोग पानी न आने के कारण परेशान हो रहे हैं। विपिन कुमार, सोनू, इमरान और अन्य ने कहा कि पानी की कमी को दूर करने के लिए निजी टैंकर हायर करने पड़ रहे हैं। औसतन 700 से 800 रुपये अदा करना पड़ रहा है। जलशक्ति विभाग जल्द समस्या का निदान करे।
समस्या का करवाया जा रहा निदान
वार्ड नंबर 19 के पार्षद अमित गुप्ता ने कहा कि समस्या का निदान किया जाएगा। जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को समस्या के बारे में अवगत करवाया गया है। लोगों को टैंकर सुविधा भी मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन
समस्या का निदान किया जा रहा है। लाइन में तकनीकी खराबी है। इसे ठीक करवाकर पानी मुहैया करवाया जाएगा।
- अनिल गुप्ता, एक्सईएन, जलशक्ति विभाग