{"_id":"6a35ae767612b785ba033884","slug":"water-problem-jammu-news-c-10-jmu1062-941945-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शहर में पानी की किल्लत विकराल, पांचवें तो कहीं सातवें दिन भी पानी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शहर में पानी की किल्लत विकराल, पांचवें तो कहीं सातवें दिन भी पानी नहीं
विज्ञापन
जम्मू। शहर में पानी की किल्लत विकराल हो रही है। हालत यह है कि पांचवें तो कहीं सातवें दिन पानी आ रहा है। लोड बढ़ने , वोल्टेज कम होने से मोटरें जल रही हैं। साथ ही भूजल स्तर भी गिर रहा है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब मानसून के बाद पानी संकट हल होने की संभावना है।
वार्ड नंबर 48 के अंतर्गत शेख नगर, कालिका कॉलोनी, गोरखा कॉलोनी, सुंजवां, बठिंडी, नरवाल, सिद्दड़ा, मझीन व बंधुरख सहित कई इलाकों में सातवें दिन भी पानी नहीं आया है। पानी की मोटरें जलने के कारण समस्या आई है। इसी तरह तालाब तिल्लो के अधिकांश इलाकों, भगवती नगर, मुट्ठी, रूपनगर, दुर्गा नगर में पांच दिन से पानी नहीं आया। त्रिकुटा नगर में भूजल स्तर गिरने के कारण संकट चल रहा है। यहां पर ट्यूबवेल की बोरिंग गहरी की जारी है। जल शक्ति विभाग के अनुसार 20 जून को पानी की आपूर्ति बहाल होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानी आई। बोतलबंद पानी का प्रयोग करना पड़ा। निजी टैंकर भी हायर कर घरेलू काम निपटाए गए। टैंकर औसतन 800 से एक हजार रुपये में मिल रहा है।
-- -- -- -- --
जरूरत के हिसाब से नहीं मिल रहा पानी
वार्ड नंबर 74 के पूर्व पार्षद शौकत अली ने कहा कि गर्मी बढ़ने से पानी का संकट है। टैंकर हायर कर लोग जरूरत पूरी कर रहे हैं। इस बार भी समाधान नहीं हो पाया है। वार्ड नंबर 28 के पूर्व पार्षद गौरव चोपड़ा ने कहा कि गुढ़ा बख्शी नगर, बख्शी नगर सहित कई इलाकों में जल संकट है। वार्ड नंबर 32 के पूर्व पार्षद सुच्चा सिंह ने कहा कि पानी स्टोरेज पर्याप्त नहीं है। जरूरत के हिसाब से सर्दी और गर्मी में पानी नहीं मिल रहा। ओवरहेड टैंक लीकेज के कारण शोपीस बना है। दूसरे वार्ड से सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
बिजली कटौती और वोल्टेज बढ़ने से मोटरें जल रही हैं। इस कारण कई हिस्सों में जल संकट है। समस्या का निदान किया जा रहा है।
- संजीव गुप्ता, एक्सईएन, जल शक्ति विभाग