फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   water problem

Jammu News: शहर में 390 वाटर कूलर में से 270 से ज्यादा खराब

विज्ञापन
water problem
2006 से वाटर कूलर लगाने की शहर में शुरू हुई थी पहल, लेकिन मरम्मत नहीं हो पाई
विज्ञापन

जम्मू बस स्टैंड, नरवाल और वेयरहाउस में लगा वाटर कूलर खराब, सतवारी में जमा सैबाल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहरभर में 390 से ज्यादा वाटर कूलर नगर निगम की ओर से लगाए गए हैं, जिनमें से 270 से ज्यादा खराब हैं। मौजूदा समय में करीब 120 ही चालू हालत में हैं। इस कारण हर बार गर्मी में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। शहर में वाटर कूलर लगाने पर काम 2006 से शुरू हुआ था।

मौजूदा समय में बस स्टैंड जम्मू, नरवाल बस स्टैंड, सतवारी, कालीजनी, वेयरहाउस, बिक्रम चौक, तालाब तिल्लो सहित कई इलाकों में वाटर कूलर खराब पड़े हैं। अप्रैल माह शुरू होने के साथ ही दिन प्रतिदिन तापमान में इजाफा होने लगा है, लेकिन अभी तक खराब वाटर कूलर की न तो मरम्मत और न ही सफाई हो पाई है। पुराने बस स्टैंड में यात्रियों की सुविधा के लिए वाटर कूलर लगाया गया है, जहां पर रोजाना काफी संख्या में यात्री पहुंचते हैं। लेकिन वहां पर स्थापित वाटर कूलर की लंबे समय से सफाई नहीं हो पाई है। कूलर के नीचे गंदगी जमी है। लंबे समय से मरम्मत नहीं हो पाई है। वाटर कूलर के नलों के आसपास भी गंदगी है। अकसर गर्मी में इसी वाटर कूलर के पानी से यात्री प्यास बुझाते हैं। ऐसा ही हाल नरवाल बस स्टैंड का भी है। यहां पर वाटर कूलर है, लेकिन पानी नहीं है। यात्रियों सहित अन्य लोगों को प्यास बुझाने के लिए 200 मीटर दूर पानी की टैंकी का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। यहां पर रोजाना करीब 100 से ज्यादा यात्री पहुंचते हैं। बिक्रम चौक और सतवारी में स्थित वाटर कूलर में गंदगी फैली है। कालीजनी में भी वाटर कूलर में गंदगी जमा है। वेयरहाउस में दो वाटर कूलर लगाए गए हैं। कूलर के नल और आसपास जगह तो साफ है, लेकिन नीचे और अंदर से सफाई नहीं हो पाई है। लोग दुर्गंध वाला पानी पीने के लिए मजबूर हैं। अब गर्मी बढ़ने के साथ ही लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


---------
हटाए जाएंगे पूराने कूलर

इसी सप्ताह से सफाई और मरम्मत पर काम आरंभ किया जाएगा। गर्मी में लोगों को सुविधा दी जाएगी। पुराने कूलरों को हटाया जाएगा।
- चांद सिंह, सचिव, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed