{"_id":"66a99241b41e33dd1f0ba565","slug":"water-problem-in-arnia-rspura-news-c-274-1-rsp1001-101141-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 500 घरों को नहीं मिल रहा पीने का पानी, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 500 घरों को नहीं मिल रहा पीने का पानी, लोग परेशान
Wed, 31 Jul 2024 06:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 31 Jul 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
6 महीने से कूल खुर्द का ट्यूबवेल बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। कुल खुर्द गांव में पिछले छह महीने से ट्यूबवेल खराब पड़ा है। इस कारण 500 घरों को पीने के पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। स्थानीय लोग हैंडपंप और पानी खरीदकर गुजारा कर रहे हैं। ट्यूबवेल का पैनल और स्टेबलाइजर खराब होने के कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
जल शक्ति विभाग की मामूली सी तकनीकी खराबी का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। छह महीने पहले मैकेनिकल विभाग ने ट्यूबवेल में पड़ी पुरानी मोटर को बदलकर बड़ी मोटर डाल दी थी। इसके चलते ट्यूबवेल से रेत आना शुरू हो गई। इसके बाद ट्यूबवेल बिल्कुल बंद पड़ा है। जल शक्ति विभाग के मैकेनिकल, ग्राउंडवाटर और सिविल विभाग ने ट्यूबवेल को सुचारु करने के लिए उचित कदम नहीं उठाए हैं। सिविल विंग का कहना है कि ग्राउंड वाटर विंग को ट्यूबवेल की री डेवलपमेंट करने के लिए कहा है।
जल शक्ति विभाग का कोई भी विंग जिम्मेवारी नहीं ले रहा है। आम जनता निरंतर परेशान हो रही है। जनप्रतिनिधि होने के नाते जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। लेकिन अभी तक इसका कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
जीतराज सैनी, पूर्व पार्षद
सरकार की ओर से हर घर नल से जल का नारा बिल्कुल असफल साबित हो रहा है। छह महीने से मामूली तकनीकी खराबी को लेकर ट्यूबवेल ठीक नहीं हो पा रहा है। जल शक्ति विभाग की लापरवाही सरासर दिख रही है।
सिकंदर सिंह, निवासी गांव कूल खुर्द
ट्यूबवेल की रीडेवेलपमेंट के लिए ग्राउंडवाटर विंग को लिख दिया है। पैनल और स्टेबलाइजर की तकनीकी खराबी को जल्द ठीक कर दिया जाएगा।
कुलवंत सिंह, एक्सईएन
जल शक्ति विभाग मैकेनिकल विंग