{"_id":"5ee13d328ebc3e4325012705","slug":"water-crisis-jammu-city-news-jmu211880852","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों से नलकों से पानी व्यर्थ बहने पर कटेगा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों से नलकों से पानी व्यर्थ बहने पर कटेगा कनेक्शन
विज्ञापन
जम्मू। घरों में नलकों से पानी अब व्यर्थ बहने पर कनेक्शन को ही जल शक्ति विभाग काटेगा। विभाग को शिकायतें मिल रही हैं कि लोग पानी भरने के बाद अपने नलों को बंद नहीं करते हैं जिससे पानी नालियों में व्यर्थ बहता रहता है। इस कारण लोगों की जरूरत पूरी नहीं हो पाती।
गर्मी के मौसम में कुछ जगहों में पानी भरने के बाद नल खुले छोड़ने संबंधित शिकायतें आई हैं। ऐसे में प्रवासी बस्तियों समेत नरवाल में भी पानी के कनेक्शनों को काटा गया है। पानी के व्यर्थ बहने के कारण लोगों को पानी पूरा करना मुश्किल हो रहा है। गर्मी की तपिश बढ़ने के साथ ही जल का प्रयोग भी बढ़ता जा रहा है लेकिन पानी व्यर्थ बहने से पूर्ति करने में दिक्कत आ रही है। ऐस में अब विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि पानी की आपूर्ति के दौरान लोग पानी को व्यर्थ न बहाएं। नियम तोड़ने वाले लोगों का पहले कनेक्शन काटा जाएगा। बाद में इसे नियमित करने में छह माह का समय लग सकता है। शहर में 16 लाख लोगों को पानी की आपूर्ति की जा रही है। पहले से ही पानी की कमी शहर में चल रही है।
कुल आवश्यकता से भी कम मिल रहा पानी
शहर में 64 जीएमडी पानी की आवश्यकता है तो 54 जीएमडी पानी ही मिल रहा है। गर्मी के मौसम में पानी 40 जीएमडी ही मिल रहा है। इस कारण शहर के अधिकांश हिस्सों में पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
पानी की बूंद-बूंद कीमती है। नलों में टैप न होने की सूरत में पानी व्यर्थ बहने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कनेक्शन को काट दिया जाएगा। शिकायतें मिल रही है। पानी की बर्बाद नहीं होने दी जाएगी। लोग प्रयोग के बाद टैप बंद कर दे।
आरके महाजन, एक्सइएन, पीएचई