फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Water Crisis

पांच जिलों में गहरा सकती है पेयजल किल्लत

विज्ञापन
Water Crisis
जम्मू। जम्मू संभाग के पांच जिलों जम्मू, रामबन, डोडा, राजोरी और सांबा में मंगलवार से पेयजल संकट गहरा सकता है। जलशक्ति विभाग के करीब 1500 डेली वेजर्स ने नौ माह से वेतन न मिलने के विरोध में मंगलवार से हड़ताल का ऐलान किया है। इन वर्करों का आरोप है कि विभाग की ओर से 12 वाउचर की शर्त थोपकर हजारों वर्करों को वेतन से वंचित रखा जा रहा है।
विज्ञापन

पीएचई कर्मचारियों की हड़ताल पीएचई, आईटीआई, सीपी वर्कर एंड लैंड डोनर एसोसिएशन के आह्वान पर हो रही है। एसोसिएशन के अध्यक्ष तनवीर हुसैन ने कहा कि कर्मचारियेें को बिना वेतन सेवाएं देने में परेशानी आ रही है। विभाग ने अब 12 वाउचर यानी 12 माह वेतन लेने वालों को ही वेतन जारी करने की शर्त रखी है, जबकि 1500 ऐसे वर्कर हैं जिन्हें कुछ महीने ही वेतन मिल पाया है। इस श्रेणी के वर्करों को विभाग वेतन देने में आनाकानी कर रहा है। लॉकडाउन के बावजूद वेतन न देने के अन्याय के खिलाफ वह हड़ताल पर जाने को मजबूर हो गए हैं। तनवीर हुसैन ने कहा कि इस मामले को विभागीय उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया था लेकिन सुनवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

---
सुबह आठ बजे से हड़ताल, प्रदर्शन भी करेंगे
हड़ताल पर उतरे 1500 कर्मचारी सुबह आठ बजे से अपना विरोध जताना शुरू करेंगे। सरकार के खिलाफ के प्रदर्शन भी प्रस्तावित है। लॉकडाउन के बीच विरोध प्रदर्शन को लेकर प्रशासन भी सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed