{"_id":"61257bc38ebc3e219247b9e8","slug":"water-becomes-expensive-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार का फरमान : जम्मू-कश्मीर में पानी महंगा, घरेलू कनेक्शन में 8 फीसदी तक बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार का फरमान : जम्मू-कश्मीर में पानी महंगा, घरेलू कनेक्शन में 8 फीसदी तक बढ़ोतरी
Wed, 25 Aug 2021 04:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 25 Aug 2021 04:37 AM IST
सार
- नई दरों की अधिसूचना जारी, अप्रैल 2021 से हो गईं लागू
- कामर्शियल, औद्योगिक, कृषि समेत सभी श्रेणी में बढ़ा किराया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में पानी के किराए में बढ़ोतरी हो गई है। जम्मू-कश्मीर जल संसाधन नियामक प्राधिकरण ने पानी किराए की नई दरें जारी कर दी हैं। गांवों और शहरों में आधी व पौनी इंच पाइप के घरेलू पानी कनेक्शन में पानी का किराया छह से आठ फीसदी बढ़ा दिया गया है। इसी तरह से वाणिज्यिक, उद्योग, बोरवेल, कृषि समेत अन्य श्रेणी के किराए में भी बढ़ोतरी की गई है। नई दरें अप्रैल 2021 से लागू हो गई हैं।
विज्ञापन
प्राधिकरण की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक नई दरें अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक प्रभावी रहेंगी। इससे पूर्व दिसंबर 2017 में पानी किराए की दरों की अधिसूचना जारी की गई थी, जो क्रमश: वर्ष 2018-19, 2019-20 और 2020-21 के लिए थीं। जेएंडके वाटर रिसोर्स एक्ट 2010 की धारा 128 के तहत जारी की गईं दरों को अप्रैल 2021 से प्रभावी किया गया है।
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों में छह माह के लिए
आधे इंच कनेक्शन 500 रुपये, पहले 472
पौने इंच लाइन का 800 रुपये, पहले 750
शहरी इलाकों में
आधे इंच लाइन का 1500 रुपये, पहले 1388
पौने इंच लाइन का 2850 रुपये, पहले 2645
घरेलू के साथ सेमी कामर्शियल
शहरी इलाकों में आधे इंच लाइन कनेक्शन पर 1750, पहले 1626
पौने इंच का 33 सौ रुपये, पहले 3094
हैंड पंप ग्रामीण इलाकों में
एक इंच का 1500, पहले 1368
शहरों में एक इंच लाइन का 1850 रुपये, पहले 1725
पब्लिक स्टेंड पोस्ट
आधे इंच का 1600, पहले 1512
पौने इंच का 3100, पहले 2880 रुपये
कमर्शियल
आधे इंच का पांच हजार, पहले 4680
पौने इंच का 15400, पहले 14400
एक इंच का 46220, पहले 43200
डेढ़ इंच लाइन का 77 हजार, पहले 72 हजार
संस्थानों में
आधे इंच का 1950, पहले 1800 रुपये
पौने इंच का 3700, पहले 3456 रुपये
एक इंच का 5400, पहले 5040
औद्योगिक क्षेत्र में
एक इंच में 21600, पहले 20160 रुपये
डेढ़ इंच का 58,880, पहले 54 हजार
दो इंच पर 84750, पहले 79200
पौने इंच पर 6200, पहले 5760
अपने स्तर पर खोदा गया बोर वेल
एक इंच 10800, नहीं बढ़ा
डेढ़ इंच 28900, पहले 27 हजार
दो इंच 42400, पहले 39600
पौने इंच 3100, पहले 2880
वाटर यूसेज चार्ज फिलिंग टैंकर
ग्रेविटी 35केएल, पहले तीस केएल
लिफिटिंग 70 केएल पहले 60 केएल
वाटर यूसेज चार्ज (सिंचाई)
ग्रेविटी प्रति एकड़
धान 227 रुपये, पहले 212 एकड़
सब्जियां 141, पहले 132
गेहूं, मक्की, बगीचा 92, पहले 86
फलोरीकल्चर 141, पहले 132
लिफ्ट, ट्यूबवेल इरीगेशन सिस्टम
धान 1132 , पहले 1058 रुपये प्रति एकड़
सब्जियां 680, पहले 635
गेहूं, बगीचा, मक्की 453, पहले 423
फ्लोरीकल्चर 680, अब 635