{"_id":"56fd249f4f1c1b6c25f00135","slug":"watch-a-movie-on-the-big-screen-is-expensive","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से बड़े पर्दे पर फिल्म देखना होगा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से बड़े पर्दे पर फिल्म देखना होगा महंगा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 01 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
सिनेमा हाल
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में शुक्रवार से बड़े पर्दे पर फिल्म देखना महंगा होगा। दस साल की राहत के बाद मॉल और मल्टीप्लेक्स सिनेमा हालों पर पचास फीसदी इंटरटेनमेंट ड्यूटी लगाई जा रही है। इसमें दर्शक की जेब पर कुल टिकट पर पचास फीसदी अतिरिक्त भार पड़ेगा।
यह ड्यूटी जेएंडके इंटरटेनमेंट ड्यूटी एक्ट 1959 और एसआरओ 121-2002, तिथि 27-3-2002 के तहत लगाई जा रही है। हालांकि ड्यूटी देने को लेकर सिनेमा हाल प्रशासनों में मंथन चल रहा है।
उल्लेखनीय है कि राज्य में मल्टीप्लेक्स सिनेमा थियेटर कल्चर को बढ़ावा देने के लिए पिछले दस साल से इंटरटेनमेंट ड्यूटी से सिनेमा हाल प्रशासनों को राहत दी गई थी, लेकिन नए वित्त वर्ष के साथ सिनेमा हालों में पहले शो से इंटरटेनमेंट ड्यूटी शुरू हो जाएगी। इसमें प्रति दर्शक की टिकट पर पचास फीसदी की बढ़ोतरी होगी। हालांकि सिनेमा हाल प्रशासनों की ओर से ड्यूटी को लेकर गणित पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसमें कोशिश की जा रही है कि सिनेमा हाल प्रशासन अपनी टिकट के दाम कुछ कम करके इंटरटेनमेंट ड्यूटी लगाएं, जिससे दर्शकों पर एकदम ज्यादा बोझ न बढ़े और वे भी सिनेमा थियेटरों से जुड़े रहें। उप आबकारी आयुक्त (एग्जीक्यूटिव) जम्मू की ओर से कई सिनेमा हाल प्रशासनों को नोटिस देकर एक अप्रैल से इंटरटेनमेंट ड्यूटी अदा करने को कहा गया है।
केसी सिनेप्लेक्स के मैनेजर शशिपाल सिंह जंबाल के अनुसार अचानक पचास फीसदी की इंटरटेनमेंट ड्यूटी बढ़ोतरी से दर्शकों की संख्या पर असर पड़ेगा। पहले से ही सिनेमा हाल प्रशासनों को नगर निगम, बिजली, पानी सहित अन्य खर्चों में कई गुणा बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में इंटरटेनमेंट ड्यूटी देने से दर्शकों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। इससे सिनेमा थियेटर का कल्चर भी प्रभावित होगा।
सूत्रों के अनुसार सिनेमा हाल प्रशासन नए इंटरटेनमेंट ड्यूटी के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं। शहर में कई थियेटर मल्टीप्लेक्स और मॉल में चल रहे हैं, लेकिन कई पुराने थियेटर नए निर्माण कार्यों के चलते वर्षों से बंद भी चल रहे हैं।