{"_id":"6293dcb93e50e0237f113ec1","slug":"warning-jammu-city-news-jmu260826933","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह को संभाग में चरमराएंगी स्वास्थ्य सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह को संभाग में चरमराएंगी स्वास्थ्य सेवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। छह जून को जम्मू संभाग में दिनभर स्वास्थ्य सेवाएं चरमराएंगी। रविवार को जम्मू-कश्मीर मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रेसवार्ता में एक दिवसीय कामछोड़ हड़ताल का एलान किया है। इस दौरान जम्मू सहित संभाग के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन किए जाएंगे।
फेडरेशन के अध्यक्ष सुशील सूदन ने कहा कि चार साल से लटकी डीपीसी की मांग को जल्द पूरा किया जाना चाहिए। लंबित मांगों के संदर्भ में 25 मई को चार घंटे की कामछोड़ हड़ताल कर चेतावनी दी गई थी, लेकिन प्रदेश सरकार ने मांगों को पूरा करने में कोई रुचि नहीं दिखाई है। ऐसे में छह जून को अब एक दिवसीय पूर्ण कामछोड़ हड़ताल पर जाने के अलावा ओर कोई विकल्प शेष नहीं है।
उन्होंने महिला बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मियों का पांच माह से लंबित वेतन को तत्काल जारी करने और पुरानी पेंशन योजना को राजस्थान की तर्ज पर बहाल करने की अपील की है। सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों छह जून को होने वाली कामछोड़ हड़ताल का समर्थन करने का आग्रह किया है। पत्रकार वार्ता में प्रफुल सिंह, पवन सिंह, शफकत हुसैन शेख, सुनील चौहान, जुगल बख्शी, मदन लाल, दिलीप चौधरी, तजेंद्र सिंह, सुरजीत कुमार, राजेश शर्मा, अश्विनी हंस, शकील अहमद और दीप सिंह आदि मौजूद रहे।