फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ware house will be closed after six o'clock from today

आज से शाम छह बजे के बाद बंद हो जाएगा वेयर हाउस

विज्ञापन
Ware house will be closed after six o'clock from today
जम्मू। जम्मू-कश्मीर की सबसे बड़ी अनाज मंडी वेयर हाउस मंगलवार से सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक ही खुला रहेगा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण और प्रदेश प्रशासन के आग्रह पर वेयर हाउस की समय सारिणी में तीन घंटे की कटौती की गई है। इससे पहले सुबह 7 से शाम 7 बजे तक वेयर हाउस खुला रहता था।
विज्ञापन

मंगलवार को वेयर हाउस के लोगों और श्रमिकों के सुबह 11 बजे से कोरोना टेस्ट भी किए जाएंगे। ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट के महासचिव शाम लंगर ने बताया कि माल को अपलोड करने की समय सीमा सुबह 11 बजे से पहले और शाम 6 बजे के बाद रहेगी। इसके साथ तत्काल प्रभाव से दैनिक आधार पर सभी मार्केट की नियमित सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की जाएगी। फेडरेशन कार्यालय में थर्मल गन और ऑक्सीमीटर को उपलब्ध कराया गया है, जिससे वेयर हाउस का कोई भी सदस्य जरूरत पड़ने पर इनका इस्तेमाल कर सकता है। वेयर हाउस में बिना मास्क के किसी को भीतर आने की इजाजत नहीं दी जाएगी। वेयर हाउस के मुख्य गेट शाम 6 बजे बंद कर दिए जाएंगे। फेडरेशन कार्यालय में कोविड सैंपलिंग कलेक्शन केंद्र की भी व्यवस्था की गई है, जिसमें कोविड टेस्ट किए जा सकेंगे। फेडरेशन के प्रधान दीपक गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में कोरोना से बचाव पर चर्चा की गई। गुप्ता ने कहा कि वेयर हाउस सदस्यों और यहां आने वाले लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। बैठक में वरिष्ठ उपप्रधान मुनीश महाजन, जूनियर उपप्रधान अभिमन्यु गुप्ता, सचिव विशाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता व अन्य व रिष्ठ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

होलसेल दवा दुकानदार करेंगे वीकेंड लॉकडाउन
जम्मू। जम्मू फार्मा डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन ने वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की है। एसोसिएशन के महासचिव राजन गुप्ता ने बताया कि शनिवार को दवा की होलसेल दुकानें बंद रहेंगी। इसके बाद रविवार को छुट्टी रहती है। इसका उद्देश्य कोविड संक्रमण की चेन को तोड़ने की कोशिश करना है। हालांकि, जरूरत के मुताबिक मरीजों के लिए दुकानें खोलने का विकल्प रहेगा। इस व्यवस्था से रिटेल की दुकानों पर दवा की कोई कमी नहीं आएगी। इसमें रिटेल प्रतिष्ठानों में जरूरत के मुताबिक पहले ही स्टॉक उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अगर कहीं कोई कमी आएगी तो होलसेल सप्लाई उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed