फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ward 75, upper sangrampur, problems

Jammu News: वार्ड-75 के अपर संग्रामपुर की गलियों में जल निकासी की नहीं व्यवस्था, बीमारियाें का खतरा

विज्ञापन
ward 75, upper sangrampur, problems
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। शहर को स्मार्ट बनाने के लिए हरसंभव कोशिश के दावे किए जा रहे हैं। वहीं नए बने वार्डों में परेशानियां जस की तस बनी हुई हैं। खासकर जल निकासी की समस्या दूर नहीं हो पाई है। वार्ड नंबर 75 अपर संग्रामपुर के 25 घरों के लोग नालियों का पानी गलियों में फैलने से परेशान हैं। लोगों का कहना है कि नगर निगम के दायरे में रहने के बावजूद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार तत्कालीन जनप्रतिनिधि को समस्या से अवगत कराया था, लेकिन समाधान नहीं हो सका। दिक्कतें पहले की तरह ही बनी हुई हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने तत्कालीन मेयर चंद्र मोहन गुप्ता और राजेंद्र शर्मा के समक्ष भी समस्या को रखा था, लेकिन अभी तक गलियों में पानी निकासी की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसकी वजह से बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। वार्ड नंबर 75 के रहने वाले कुलबीर सिंह ने कहा कि हमने दोनों पूर्व मेयर को समस्या से अवगत कराया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वार्ड के दुकानदार जमीत राज ने कहा कि हमारी रोजी-रोटी दुकान से चलती है। लेकिन दुकान पर कोई नहीं आता है, क्योंकि यहां नाली का पानी फैला रहता है। बारिश के बाद परेशानी बढ़ जाती है। गंदगी और पानी दुकान में भरने से काफी नुकसान होता है। रंजीत सिंह ने कहा कि पहले कोई समस्या होती थी, तो हम सरपंच से बात करते थे। अब हम किसे बोलने के लिए जाएं। पहले यहां के पार्षद सुनते नहीं थे, अब वह भी नहीं हैं। स्थानीय निवासी प्रदीप ठाकुर ने कहा कि यहां डेंगू और मलेरिया का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

यह काम प्राथमिकता पर रहेगा। इस साल का जो काम था उसके लिए फंड पार्षदों को दे दिए थे।
- राकेश समुरिया, जॉइंट कमिश्नर वर्क्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed