फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   waqaf baord draksha

Jammu News: मवा करोरा में बनेगा कांप्लेक्स, युवाओं को आवंटित होंगी दुकानें

विज्ञापन
waqaf baord draksha
अखनूर। जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष डाॅ. द्रक्षां अंद्राबी ने बुधवार को अखनूर का दौरा किया। उन्होंने गुरहा ब्राह्मणा पंचायत में स्थित जियारत फैज बख्श का दौरा किया और दरगाह की सुविधाओं का जायजा लिया। जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने के बाद डाॅ. अंद्राबी का अखनूर क्षेत्र का यह पहला दौरा था। दरगाह में माथा टेकने के बाद डॉ. द्रक्षां ने वहां मौजूद सुविधाओं का भी जायजा लिया और धर्मस्थल परिसर में एक बैठक के दौरान वक्फ प्रशासक और कर्मचारियों के साथ सुधार के लिए भविष्य की परियोजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान मौजूद स्थानीय लोगों ने भी दरगाह के विकास के लिए सुझाव वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष से सांझा किए। डॉ. द्रक्षां अंद्राबी ने लोगों के सुझावों को गंभीरता से सुना और उन पर अमल करने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने मवा करोरा स्थित वक्फ बोर्ड की व्यवसायी भूमि का भी दौरा किया। डाॅ. अंद्राबी ने वक्फ के कर्मचारियों को भूमि की साफ सफाई करने का निर्देश दिया। डाॅ. अंद्राबी ने वहां मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वक्फ की कोशिश है कि उसके अधीन जितनी भी भूमि उसका सदुपयोग किया जाए। उन्होंने कहा, यह एक व्यवसायी भूमि है जो काफी समय से खाली पड़ी हुई थी। हमारा प्रयास है यहां एक व्यावसायिक कांप्लेक्स तैयार कर बेरोजगार युवाओं को दुकाने आवंटित की जाए। उन्होंने सभी को आश्वासन दिया यह आवंटन पूरी तरह से नियमों के अधीन होगा और पारदर्शी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस व्यवसायी भूमि पर दुकानें बनने से वक्फ को भी राजस्व मिलेगा और बेरोजगारी भी दूर होगी। उन्होंने कहा कि वक्फ की जहां भी भूमि होगी उसका सदुपयोग होगा और पूरा ध्यान रखा जाएगा कि उस भूमि का उपयोग स्थानीय लोगों के लिए हो। इस दौरान उनके साथ नायब तहसीलदार विद्या सागर, वक्फ विभाग के कर्मचारी, भाजपा नेता भारत भूषण, पूर्व नपा अध्यक्ष सुरिंदर शर्मा, पूर्व पार्षद बलदेव राज समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed