होली के लिए लंबी दूरी की ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर लंबी दूरी की ट्रेनों में टिकट के लिए मारामारी की स्थिति है। खासकर बिहार तथा उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों में जगह नहीं है। वातानुकूलित तथा स्लीपर क्लास में वेटिंग की स्थिति है।
इसके साथ ही दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में भी भारी दबाव है। दिल्ली के यात्रियों ने तो ट्रेन में जगह न मिलने पर अभी से एसी बसों में बुकिंग करा ली है।
बिहार तथा उत्तर प्रदेश के लिए अभी तक रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन की घोषणा न किए जाने से रोजाना रेलवे स्टेशन पर काफी संख्या में रिजर्वेशन के लिए पहुंचने वाले यात्री मायूस होकर बिना टिकट लिए ही लौट रहे हैं।
सबसे ज्यादा मारामारी जम्मू-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस, जम्मू-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस, जम्मू-सियालदह एक्सप्रेस, जम्मू-गुवाहाटी लोहित एक्सप्रेस और जम्मू-पटना एक्सप्रेस में है। इसके साथ ही दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में भी यही स्थिति है।
ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति
राजधानी एक्सप्रेस तीन मार्च तक वेटिंग
लोहित एक्सप्रेस चार मार्च तक वेटिंग
हिमगिरी एक्सप्रेस पांच मार्च तक वेटिंग
सियालदह एक्सप्रेस चार मार्च तक वेटिंग
बेगमपुरा एक्सप्रेस चार मार्च तक वेटिंग
अर्चना एक्सप्रेस चार मार्च तक वेटिंग