फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   waether

मौसम की मार: छह उड़ानें रद्द, एक को रास्ते से दिल्ली वापस भेजा

विज्ञापन
waether
जम्मू। मौसम के बिगड़े मिजाज से जनजीवन प्रभावित है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का असर जम्मू-कश्मीर में दिख रहा है। जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में घने कोहरे और बादलों के कारण मंगलवार को जम्मू एयरपोर्ट पर आने वाली छह उड़ानें रद्द करनी पड़ी। दिल्ली से जम्मू आ रही एक उड़ान को हवाई मार्ग से ही वापस भेजा गया। जम्मू एयरपोर्ट पर दिल्ली से आने वाली दो श्रीनगर से तीन और लद्दाख से एक उड़ान रद्द हुई है।
विज्ञापन

कोहरे के कारण रेल सेवा लगातार प्रभावित है। प्रतिदिन कई ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों की देरी से पहुंच रही हैं। मैदानी इलाकों में कोहरे से कम दृश्यता के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए गुजर रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार से अगले 48 घंटों के लिए पश्चिमी विक्षोभ के सक्त्रिस्य होने के कारण जम्मू और कश्मीर संभाग के कुछ इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। इसमें कुछ स्थानों पर मौसम ज्यादा खराब हो सकता है।
विज्ञापन

जम्मू में मंगलवार दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। यहां सुबह के समय 25 मीटर तक दृश्यता रह गई थी। कम रोशनी के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। दोपहर तक कोहरा छाया रहने से ठिठुरन बढ़ी है। दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप खिली, लेकिन शाम को दोबारा सुबह जैसे हालात बन गए थे। कड़ाके की ठंड के कारण दोपहर बाद खरीदारों से बाजार सूने पड़े रहे। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री गिरकर 14.0 और न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 0.8, बटोत में 4.2, कटड़ा में 7.6 और भद्रवाह में 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के कई हिस्सों में घने कोहरे के साथ बादल छाए रहे। हालांकि यहां दिन और रात के तापमान में सामान्य से 3 से 6 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई है। लेकिन सर्दी से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 7.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 48 घंटों में मौसम खराब होने की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग और मुगल रोड पर मार पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जम्मू आने वाली 11 ट्रेनें देरी से पहुंचीं
जम्मू। कोहरे के कारण ट्रेन परिचालन भी प्रभावित हो रहा है। मंगलवार को जम्मू-कटड़ा आने वालीं 11 ट्रेनें अपने तय समय से देरी से पहुंचीं हैं। पिछले एक महीने से ट्रेनें लगातार देरी से पहुंच रहीं हैं। इसके कारण रेल यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मंगलवार को ट्रेन नंबर 14609 ऋषिकेश-जम्मू तवी दो घंटे की देरी से पहुंची। 12331 हवाड़ा-जम्मू तवी हिमगिरी एक्सप्रेस नौ घंटे की देरी से पहुंची है। 12237 वाराणसी- जम्मू तवी बेगमपुरा एक्सप्रेस आठ घंटे 30 मिनट, 13151 कोलकत्ता-जम्मू तवी सियालदह एक्सप्रेस नौ घंटे 30 मिनट, 12355 पटना-जम्मू अर्चना एक्सप्रेस 10 घंटे, 14645 जैसलमेर- जम्मू तवी शालीमार दो घंटे 30 मिनट, 11077 पुणे- जम्मू तवी झेलम एक्सप्रेस चार घंटे, 12919 आंबेडकर नगर-जम्मू तवी मालवा एक्सप्रेस सात घंटे देरी से जम्मू पहुंची। 12473 सर्वोदय एक्सप्रेस चार घंटे, 18101 टाटा मूरी सात घंटे, 22439 वंदे भारत एक घंटा 40 मिनट की की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंची। वहीं कटड़ा से जाने वाली 22440 वंदे भारत एक घंटे 20 मिनट, 22432 उधमपुर-इलाहाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस पांच घंटे 40 मिनट और 12338 बेगमपुरा छह घंटे 40 मिनट, 12332 हिमगिरी एक्सप्रेस दो घंटे 45 मिनट और 12356 अर्चना एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से रवाना हुई। ब्यूरो
-------
स्थान तापमान (डि. से.)
लेह -7.6
पहलगाम -3.2
गुलमर्ग -4.4
कोकरनाग -3.6
काजीकुंड -0.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed