फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   waether

कश्मीर में शीत लहर, जम्मू में कोहरा

विज्ञापन
waether
जम्मू/श्रीनगर। बर्फबारी के बाद साफ हुए मौसम के बीच तापमान में गिरावट जारी है। कश्मीर में शीत लहर से जनजीवन प्रभावित है। घाटी के अधिकतर जिलों में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बीती रात सीजन की सबसे सर्द रात रही। न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में भी कोहरा और बादल छाए रहे। तापमान में गिरावट से सर्दी ने जोर पकड़ा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन मैदानी इलाकों में कोहरे के साथ तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन

बर्फबारी के बाद पर्वतीय क्षेत्रों के साथ मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट जारी है। मंगलवार को अधिकांश जिलों में धूप खिली रही, लेकिन बर्फीली हवाओं ने भी अपना रंग दिखाया। कश्मीर में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-6 डिग्री नीचे चल रहा है। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में कई स्नो गतिविधियां शुरू की गई हैं, लेकिन इसके साथ पर्यटकों को शरीर को जमा देने वाली ठंडक का भी सामना करना पड़ रहा है। यहां रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक गिर गया है। जम्मू में मंगलवार सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होने पर कोहरा छट गया, मगर देर शाम बाद शहर और आसपास के इलाकों में कोहरा दोबारा छा गया था। दिनभर हल्के बादल भी छाए रहे, जिससे धूप में भी बैठकर ठंडी हवाओं का अहसास हो रहा था। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री गिरकर 15.7 और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फीली हवाएं चल रही हैं। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 12.8, बटोत में 11.1, कटड़ा में सामान्य से 6.9 डिग्री गिरकर 12.5 और भद्रवाह में 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

पार शून्य से नीचे
गुलमर्ग माइनस 10.2
पहलगाम माइनस 5.3
लेह माइनस 7.9
कारगिल माइनस 4.0
भद्रवाह माइनस 1.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed