फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   waether

जम्मू में बारिश की हल्की फुहार ने गर्मी से दिलाई राहत

विज्ञापन
waether
शुक्रवार शाम को जम्मू में हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया।
जम्मू। मानसून की दस्तक के बाद भी लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिल पाई है, ऊपर से रोजाना लग रहे बिजली कटों ने भी लोगों को परेशान किया है। हालांकि जम्मू में शुक्रवार शाम को बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दिलाई। कई इलाकों में मौसम सुहावना रहा। कई जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री के ऊपर चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले दो दिन मौसम साफ रहेगा, 29-30 जून को जम्मू संभाग में बारिश के आसार हैं। इस दौरान बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन

जम्मू में शुक्रवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने भी तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दिन में आर्द्रता 66 प्रतिशत रहने से उमस भी बढ़ने लगी। हालांकि शाम को बादल छाए और हल्की बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया, ठंडी हवाएं भी चलीं। इससे शाम को गर्मी से कुछ निजात मिली। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 36.1 और न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 32.3 और न्यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग में बनिहाल में अधिकतम तापमान 30.8, बटोत में 27.3 और भद्रवाह में 32.7 डिग्री सेल्सियस रहा। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान लगातार 30 डिग्री के ऊपर चल रहा है। ठंडे रहने वाले काजीकुंड, कुपवाड़ा में भी दिन का तापमान 30 डिग्री के ऊपर रहा। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। लेह में न्यूनतम तापमान 14.2 और कारगिल में 15.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शनिवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

जम्मू का तापमान
अधिकतम 36.1
न्यूनतम 26.4
लोड बढ़ने से बन रही परेशानी, ट्रांसफार्मरों की क्षमता कम
शुक्रवार को लगे बिजली कटों ने लोगों के खूब पसीने छुड़ाए। यह समस्या लोड बढ़ते के कारण बन रही है। शुक्रवार सुबह से दोपहर तक रिहाड़ी, बस स्टैंड, बस्ती नगर, सतवारी, बिक्रम चौक सहित शहर के अन्य इलाकों में चार-पांच बार लगे बिजली कटों के कारण लोग काफी परेशान हुए। बिजली विभाग के अनुसार गर्मी के कारण लोड बढ़ रहा है। मौजूदा ढांचा 1200 मेगावाट तक लोड उठा पाता है। जैसे ही लोड बढ़ता है बिजली कट लगते हैं। ट्रांसफार्मरों की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। कुछ जगहों में समस्या का निदान किया गया है। शहर के अन्य हिस्सों में काम जारी है। एक्सईएन पीडी सिंह ने कहा कि बिजली बहाल कर दी गई है। कुछ जगहों में तकनीकी खराबी आई है। ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed