फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Voting for the post of Congress President election today Congress leaders in Jammu voted

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान आज, जम्मू-श्रीनगर में पार्टी नेताओं ने किया वोट

Mon, 17 Oct 2022 12:39 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 17 Oct 2022 12:39 PM IST
सार

राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए जम्मू कश्मीर से प्रदेश कांग्रेस के 340 डेलिगेट मतदान में करने वाले हैं। इसमें श्रीनगर और जम्मू पार्टी मुख्यालय में बैलेट बॉक्स के माध्यम से मतदान किया जा रहा है।

विज्ञापन
Voting for the post of Congress President election today Congress leaders in Jammu voted
जम्मू में कांग्रेस नेता रमन भल्ला वोट करते हुए - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

आज ऑल इंडियन कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए हो रहा है। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर इस चुनावी मुकाबले में आमने-सामने हैं। जम्मू में भी पीसीसी सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट किया। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विकार रसूल वानी, पार्टी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला समेत अन्य नेताओं ने वोट किया।

विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए जम्मू कश्मीर से प्रदेश कांग्रेस के 340 डेलिगेट मतदान में करने वाले हैं। इसमें श्रीनगर और जम्मू पार्टी मुख्यालय में बैलेट बॉक्स के माध्यम से मतदान किया जा रहा है। 22 साल बाद हो रहे चुनाव के नतीजे 19 अक्तूबर को आएंगे। 9,000 से अधिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के प्रतिनिधि गुप्त मतदान में पार्टी प्रमुख को चुनने के लिए मतदान करेंगे। पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार चुनावी मुकाबले में एआईसीसी मुख्यालय और देश भर के 68 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा।

विज्ञापन

Voting for the post of Congress President election today Congress leaders in Jammu voted
श्रीनगर - फोटो : बासित जरगर

कांग्रेस के केंद्रीय अध्यक्ष के चुनाव आज श्रीनगर में भी जारी हैं। पूरी घाटी का मतदान केंद्र श्रीनगर स्थित पार्टी मुख्यालय में रखा गया था जहां मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ। कांग्रेस के डेलीगेट्स के साथ साथ कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष विकार रसूल और गुलाम अहमद मीर सहित कांग्रेस के सीनियर नेता डॉक्टर करन सिंह ने भी अपने मत का इस्तेमाल किया।

इस अवसर पर बोलते हुए विकार रसूल ने कहा कि जम्मू कश्मीर में दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। श्रीनगर और जम्मू में डेलीगेट्स अपने मत का प्रयोग करने के लिए पहुंच रहे हैं। प्रदेश में कुल 340 वोट हैं और उम्मीद करते हैं कि सभी अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। 

उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की खूबसूरती है। आज तक किसी पार्टी में ऐसी प्रक्रिया (इनर डेमोक्रेसी) नहीं देखने को मिलती है। विकार ने कहा कि इससे पहले चुनावों में रेजोल्यूशन पास कर सीधे अध्यक्ष चुना जाता था और इस बार भी सभी राज्यों की सहमति से राहुल गांधी को अध्यक्ष के रूप में चुनने का प्रस्ताव पारित किया गया था, लेकिन उन्होंने व्यस्तता के चलते इस पद से इंकार कर दिया। इसके बाद दो नेताओं ने फॉर्म भरे और उसके लिए चुनाव हो रहे हैं।

नौ अक्तूबर को कांग्रेस नेताओं का समर्थन लेने के लिए पहुंचे थे खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे नौ अक्तूबर को जम्मू कश्मीर के दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने पहले श्रीनगर में और फिर जम्मू में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की थी। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिए कांग्रेस नेताओं का समर्थन मांगा था। साथ ही प्रदेश के डेलिगेट संग विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की थी।

22 साल बाद हो रहा अध्यक्ष का चुनाव
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए 22 साल बाद चुनाव की नौबत आई है। इससे पहले वर्ष 2000 में सोनिया गांधी और जितेंद्र प्रसाद के बीच यह मुकाबला हुआ था। इसके बाद वर्ष 2018 में राहुल गांधी को पार्टी का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया था। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार के बाद उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था। तब से सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर यह पद संभाल रही हैं। अब पार्टी को 19 अक्तूबर को निर्वाचित नया अध्यक्ष मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed