फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   voters news

Jammu News: 2.60 लाख मतदाता करेंगे मतदान, सुविधाएं और सुरक्षा चाक-चौबंद

Mon, 30 Sep 2024 03:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 30 Sep 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
voters news
42 शहरी और 324 ग्रामीण मतदान केंद्रों सहित तीन निर्वाचन क्षेत्रों में 366 मतदान केंद्र स्थापित
विज्ञापन

202 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की मिलेंगी सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जम्मू-कश्मीर में एक अक्तूबर को होने वाले तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए सांबा जिला पूरी तरह से तैयार है। प्रशासन ने सुचारु और पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सुविधाएं और सुरक्षा चाक-चौबंद कर दिए हैं।
जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों (एसी) रामगढ़, सांबा और विजयपुर में 2.60 लाख मतदाता अपना मतदान करेंगे। जिले में मतदाताओं की संख्या 2,60,999 है। इनमें 1,33,736 पुरुष, 1,27,261 महिला और 2 तीसरे लिंग के मतदाता हैं। मतदाताओं की सुचारु और परेशानी मुक्त सुविधा के लिए ईसीआई ने जिलेभर में 42 शहरी मतदान केंद्रों और 324 ग्रामीण मतदान केंद्रों के साथ 366 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। जिले के सभी तीन विधानसभा क्षेत्रों में सांबा एसी में सबसे अधिक 91,280 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें 46,783 पुरुष और 44,497 महिला मतदाता शामिल हैं। निर्वाचन क्षेत्र में 151 मतदान केंद्र हैं, जिनमें 23 शहरी और 128 ग्रामीण हैं।
विज्ञापन

रामगढ़ (एससी) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 88,947 की मतदाता की संख्या के साथ दूसरे स्थान पर है। इसमें 45,461 पुरुष और 43,486 महिला मतदाता हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए इस निर्वाचन क्षेत्र में 112 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। 4 शहरी और 108 ग्रामीण मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिले की 71 विधानसभा क्षेत्र में में सबसे कम मतदाता संख्या वाले विजयपुर एसी में 80,772 पंजीकृत मतदाता हैं, इनमें 41,492 पुरुष, 39,278 महिला और 2 तीसरे लिंग के मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुचारु मतदान प्रक्रिया के लिए 103 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें 15 शहरी और 88 ग्रामीण मतदान केंद्र शामिल हैं। मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए जिले में विशेष मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। महिलाओं की भागीदारी को सशक्त बनाने के लिए कुल 13 पिंक पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं। इन बूथों का प्रबंधन सुरक्षा कर्मियों से लेकर मतदान अधिकारियों तक पूरी तरह से महिलाओं की ओर से किया जाएगा। इनकी थीम स्पष्ट रूप से गुलाबी रंग में है। दिव्यांग व्यक्तियों के लिए सात मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें रामगढ़ में 3, सांबा में 1, विजयपुर में 3 बूथ बनाए गए हैं। रामगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र में एक मतदान केंंद्र बनाया गया है। 9 हरित मतदान केंद्र और 3 मॉडल मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

मतदान प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 202 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग सुविधाएं होंगी। इनकी निगरानी सीधे भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) की ओर से की जाएगी। इसमें रामगढ़ में 63, सांबा में 82 और विजयपुर में 57 मतदान केंद्र शामिल हैं। जिला प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि प्रत्येक मतदान केंद्र विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए परेशानी मुक्त मतदान अनुभव की सुविधा के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे से सुसज्जित है। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस के साथ बीएसएफ के जवानों को तैनात किया गया है। घुसपैठ के पुराने मार्गों, नदी नालों के पुलों पर बीएसएफ के जवान 24 घंटे निगरानी रख रहे हैं। पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी हर आने जाने वाले वाहन की जांच कर रहे हैं। कुल मिला कर जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed