{"_id":"594dfea44f1c1bb6438b4903","slug":"voilent-protests-can-happen-before-eid-yasin-malik-detained","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद के पहले कश्मीर में हिंसक प्रदर्शनों की आशंका, हिरासत में लिए गए यासिन मलिक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद के पहले कश्मीर में हिंसक प्रदर्शनों की आशंका, हिरासत में लिए गए यासिन मलिक
ब्यूरो,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:41 AM IST
विज्ञापन
YASIN MALIK
- फोटो : File Photo
कश्मीर में ईद के पहले हिंसक प्रदर्शनों की आशंकाओं को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। कश्मीर के कई इलाकों में ईद के पहले हिंसक प्रदर्शनों की आशंकाओं के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही कश्मीर में हिंसा भड़कने की आशंकाओं के चलते अलगाववादियों पर भी शिकंजा कसने लगा है। कश्मीर घाटी में शनिवार को अलगाववादी नेता यासिन मलिक को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक यासिन मलिक को श्रीनगर के मैसूमा स्थित आवास से हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
इससे पूर्व शुक्रवार को कश्मीर घाटी के कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे जिसके बाद से ही लगातार जारी तनाव के बीच कश्मीर के कई इलाकों में भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही सुरक्षा एजेंसियों के तमाम अधिकारी हालातों पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन