{"_id":"58483e954f1c1be35944968d","slug":"voilance-protest-in-kashmir-valley","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में रेलवे ट्रैक उखाड़ने की कोशिश, 13 उपद्रवी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में रेलवे ट्रैक उखाड़ने की कोशिश, 13 उपद्रवी गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 07 Dec 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
घाटी में हिंसा
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में हिंसा फिर तेज होने लगी है। बुधवार को घाटी के पुलवामा और बांदीपोरा में देश विरोधी मार्च के दौरान सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया। टकराव में चार पुलिस कर्मियों समेत दर्जन भर लोग जख्मी हो गए।
पुलिस ने 13 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। उत्तरी रेलवे के एक वरिष्ठ अफसर के अनुसार घाटी में बुधवार को 13 ट्रेनें चलाई गईं। उपद्रवियों ने हुमहामा पुल के पास रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जिसे नाकाम कर दिया गया। बीते तीन दिन में रेल सेवा पर यह तीसरा हमला था।
रेलवे अधिकारी ने कहा कि दस दिसंबर तक घाटी में सभी ट्रेनों की सेवा बहाल कर दी जाएगी। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले और उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में अलगाववादियों के मुरन चलो मार्च के दौरान हिंसक झड़प में दर्जन भर लोग घायल हो गए।

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में भी हिंसक झड़पें
Youth while Voilance in Kashmir
- फोटो : File Photo
वहीं देश विरोधी नारेबाजी करती भीड़ को चेतावनी देकर रोका गया तो उपद्रव शुरू हो गया। उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवा में फायरिंग और आंसू गैस के गोले दागे गए। झड़प में चार पुलिस कर्मी भी जख्मी हो गए।
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में भी हिंसक झड़पें हुईं। यहां भी आंसू गैस छोड़ी गई। इससे पूर्व मुरन चलो मार्च को नाकाम करने के लिए पुलिस ने मंगलवार देर रात धरपकड़ अभियान चलाया। उपद्रव की तैयारी में लगे 9 युवकों को हिरासत में ले लिया गया। बांदीपोरा में भी अलगाववादियों ने आजस चलो मार्च की कॉल दी थी। मार्च से पूर्व ही पुलिस ने चार उपद्रवियों को काबू कर लिया।