{"_id":"81cb4f22d560a9f4de049fca6599d557","slug":"voice-to-victims-of-discrimination-elevated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ितों से भेदभाव पर बुलंद की आवाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ितों से भेदभाव पर बुलंद की आवाज
ब्यूरो, अमर उजाला, सांबा
Updated Thu, 25 Sep 2014 02:14 AM IST
विज्ञापन
विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों ने आरोप लगाया है कि जम्मू संभाग के बाढ़ पीड़ितों के साथ राज्य सरकार भेदभाव कर रही है। संगठनों का कहना है कि सरकार ध्यान सिफ कश्मीर संभाग पर ही है। बजरंग दल के जिला प्रधान विकास शर्मा, पैंथर्स नेता सुशील रंधावा, अरुण खजुरिया कहा कहना है कि जम्मू संभाग के बाढ़ प्रभावितों के साथ सरकार भेदभाव कर रही है।
उनके अनुसार जम्मू के राजौरी, पुंछ, रामगढ़ और सांबा के पहाड़ी क्षेत्रों में बाढ़ के पानी से लोगों का काफी नुकसान हुआ है, लेकिन राहत को लेकर सरकार की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। सरकार केवल कश्मीर संभाग के प्रभावित को तरजीह दे रही है। जम्मू संभाग के बाढ़ प्रभावितों की कोई सुध नहीं ली जा रही है।
इसकी वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने भेदभाव की नीति को नहीं छोड़ा, तो सभी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।