श्रीनगरः राज्यपाल से मिले कारागार महानिदेशक वीके सिंह और कुलपति रविंद्र कुमार सिन्हा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारागार महानिदेशक वीके सिंह ने शनिवार को राजभवन में राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक वीके सिंह ने राज्यपाल मलिक को जम्मू-कश्मीर की जेलों में सुरक्षा प्रबंधों, संख्या, कारागार में कैदियों की क्षमता और कामकाज के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही प्रशासन से संबंधित मुद्दों के बारे में भी बताया। इस दौरान डीजीपी ने जेलों में चलाए जा रहे कैदी कल्याण कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी। राज्यपाल मलिक ने जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
#JammuAndKashmir : VK Singh, DG Prisons, called on Governor Satya Pal Malik, at Raj Bhavan in Srinagar today. pic.twitter.com/ADh4idOlfj
— ANI (@ANI) September 7, 2019विज्ञापन
इसके साथ ही उन्होंने श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के कुलपति रविंद्र कुमार सिन्हा से भी मुलाकात की। कुलपति ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय के कामकाज और प्रशासनिक मुद्दों के बारे में जानकारी दी।
#JammuAndKashmir: Ravindra Kumar Sinha, Vice-Chancellor, Shri Mata Vaishno Devi University, met Governor Satya Pal Malik, at Raj Bhavan in Srinagar today. pic.twitter.com/916Mq6PteY
— ANI (@ANI) September 7, 2019