{"_id":"692f243e7db62231f9011ad75253f32e","slug":"vivek-promised-to-help-disabled-children-in-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षम बच्चों की करूंगा पूरी मदद: विवेक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षम बच्चों की करूंगा पूरी मदद: विवेक
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Tue, 18 Nov 2014 03:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने सोमवार को श्रीनगर के बेमिना इलाके में अक्षम बच्चों के लिए खोले गए वालंटियर मेडिकल सोसाइटी सेंटर में समय बिताया। उन्होंने इन बच्चों से मिलकर खुशी जाहिर की। साथ ही वह उनकी स्थिति देख भावुक हो उठे। यह सेंटर बाढ़ के कारण पूरी तरह तबाह हो चुका था।
विज्ञापन
विवेक द्वारा आश्वासन दिलाया गया कि वह इन बच्चों की सहायता के लिए पूरी कोशिश करेंगे। इसके अलावा उन्होंने इलाके के बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री भी बांटी। विवेक ओबेरॉय ने प्रांतीय भेदभाव पर पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि हमें पूर्वोत्तर और कश्मीर के युवाओं से साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह भी भारतीय नागरिक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हम लड़ने को तैयार हैं, लेकिन हम किसी को भी कश्मीर का कोई भी हिस्सा नहीं लेने देंगे।
विज्ञापन