फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   vission document for tourism devlopment

पर्यटन के विकास को बन रहा विजन डाक्यूमेंट

Mon, 30 Mar 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 30 Mar 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
vission document for tourism devlopment

राज्य में पर्यटन के विकास के लिए राज्य सरकार की तरफ से विजन डाक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है। इसके तैयार होने के बाद राज्य के कई इलाकों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यह जानकारी कृषि मंत्री गुलाम नबी लोन ने विधानसभा में रामनगर के विधायक आरएस पठानिया की तरफ से पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए दी।

विज्ञापन


आरएस पठानिया ने कहा कि कश्मीर संभाग में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से बहुत कुछ किया गया है, जबकि जम्मू संभाग में कुछ नहीं किया गया है। पर्यटन को लेकर रामनगर में आज तक केवल तीन योजनाओं पर काम हुआ है। पत्नीटाप में सिर्फ चार योजनाओं पर काम हुआ। इस तरह जम्मू संभाग में सिर्फ 15 योजनाओं पर काम किया गया है।
विज्ञापन


जम्मू, उधमपुर, मानसर और अन्य कई इलाके आज भी पर्यटक के विकास को लेकर पिछड़े हुए हैं। इन प्रश्नों का उत्तर देते हुए लोन ने कहा कि विजन डाक्यूमेंट के तहत राज्य के पर्यटक स्थलों का विकास किया जाएगा और इसमें रामनगर को भी रखा गया है। उन्होंने बताया कि डायरेक्टरेट आफ टूरिज्म जम्मू को जम्मू, सरुईंसर, मानसर और पत्नीटाप में आने वाले पर्यटकों के लिए ज्यादा सुविधाओं का इंतजाम करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 2012-13 में रामनगर स्थित पिंगता माता गांव को टूरिस्ट गांव घोषित करके विकास के लिए 50 लाख रुपये दिए थे। डालसर झील के विकास के लिए तीन करोड़ दिए गए थे। स्टेट प्लान के तहत खून मंदिर उधमपुर के लिए 2.25 करोड़ रुपये जारी किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed