फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vishwas got atul Maheshwari Scholarships

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति पाकर सपनों को लगे पंख

Sat, 16 Jan 2016 12:53 PM IST
Updated Sat, 16 Jan 2016 12:53 PM IST
विज्ञापन
Vishwas got atul Maheshwari Scholarships

सपनों को पूरा करने के लिए यदि पक्का इरादा हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति की विजेता मीनल प्रभा शर्मा का आत्मविश्वास इन अल्फाजों में साफ झलकता है।

विज्ञापन


भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे हीरानगर सब डिवीजन के गांव छप्पड़ गुड़ा मंगतियां की रहने वाली मीनल और उसके परिवार के सदस्य छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता से बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन


अपने सपने को साझा करते हुए मीनल कहती है कि वह मैकेनिकल इंजीनियर बनना चाहती हैं। परीक्षा में हिस्सा लेने और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा पर मीनल ने कहा पिता सुरजीत कुमार शर्मा और मां सुरेखा सहित शिक्षकों का मार्गदर्शन बड़ा काम आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजीनियर बनने की चाह रखते हैं व‌िश्वास

Vishwas got atul Maheshwari Scholarships

चांद नगर निवासी दसवीं कक्षा के छात्र विश्वास गुप्ता ने कई परीक्षाओं की एकसाथ तैयारी कर रहे हैं। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति में उत्तीर्ण होकर उन्होंने साबित किया है कि कड़ी मेहनत से कुछ भी पाना मुश्किल नहीं होता है।

इंजीनियर बनने की चाह रखने वाले विश्वास को जीवन में सफलता हासिल करने का पूरा विश्वास है। उसका कहना है कि जब छात्रवृत्ति परीक्षा थी उसी दौरान उसकी दो अन्य परीक्षाएं भी आयोजित होनी थीं।

लेकिन उसने अपना ध्यान केंद्रित करते पूरी लगन के साथ परीक्षा की तैयारी की। बेटे की इस उपलब्धि पर मां सुधा गुप्ता और भाई वंश गुप्ता ने विश्वास की प्रशंसा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed