{"_id":"b820c2f28e4105f463b5191da3bb98c4","slug":"violin-player-mithilesh-first-in-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायलिन बजाकर के मिथलेश ने जीता पहला पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायलिन बजाकर के मिथलेश ने जीता पहला पुरस्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 22 Sep 2014 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले छह दिन से जम्मू यूनिवर्सिटी में चल रहे डिसप्ले योर टैलेंट प्रतियोगिता के तहत सोमवार को ब्रिगेडियर राजिंद्र सिंह सभागार में शास्त्रीय वादन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न कालेजों और विभागों के विद्यार्थियों ने वाद्य वादन कर सभागार को संगीत की मधुर धुनों के साथ संगीतमय माहौल बना दिया।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने वाद्य वादन के जरिये संगीत के प्रति अपने प्रेम, आत्मिक शांति और शालीनता को दर्शाया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के साथ साफ जाहिर कर दिया कि आज के तेज तर्रार और पाप फ्यूजन म्यूजिक के दौर में भी युवा पीढ़ी के बीच शास्त्रीय संगीत की अपनी एक अलग पहचान है और विद्यार्थी इसके लिए कड़ा अभ्यास भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
सभागार में आयोजित वाद्य वादन प्रतियोगिता में एस्काम के मिथलेश ने वायलिन पर अपनी मनमोहक संगीत के साथ प्रस्तुति देकर पहले स्थान पर कब्जा किया। इसके अलाव इंफा के अमित आनंद ने तबले पर अपने थिरकते थाप के साथ दूसरा पुरस्कार हासिल किया जबकि तीसरा पुरस्कार एक ही कालेज की दो छात्राओं के बीच टाई रहा।
विज्ञापन
गांधी नगर कालेज की गवर्नमेंट महिला कालेज की हवनीत कौर और मनीषा पौडवाल ने सितार वादन पर तीसरा पुरस्कार हासिल किया। कार्यक्रम में ओ एन रैना, डा. उषा भगती, बलवीर सिंह, सैमुयल मसीह और अश्विनी कुमार ने जज की भूमिकायें निभायी। कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद कैंपस कल्चरल कमेटी की चेयरपर्सन प्रो. परमेश्वरी शर्मा ने प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट वितरित किये।