{"_id":"5984a2ca4f1c1be87b8b4583","slug":"violent-protest-in-srinagar-and-other-parts-of-kashmir-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुमे की नमाज के बाद कश्मीर में फिर भारी हिंसा, रेल सेवाओं पर रही रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुमे की नमाज के बाद कश्मीर में फिर भारी हिंसा, रेल सेवाओं पर रही रोक
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुमे की नमाज के बाद घाटी में कई स्थानों पर हिंसा भड़क उठी। श्रीनगर, पुलवामा सहित कई इलाकों में सुरक्षा बलों पर पथराव किए गए। स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। छह सप्ताह बाद श्रीनगर के जामिया मस्जिद में नमाज की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
इस बीच घाटी में शुक्रवार को स्कूल-कालेज खुल गए। हिंसा की आशंका में सुरक्षा तगड़ी रही, लेकिन बनिहाल-श्रीनगर रेल सेवा एहतियातन स्थगित रही। जुमे की नमाज के बाद श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में लोग सड़कों पर उतर आए तथा उन्होंने मुठभेड़ के दौरान नागरिकों की मौत पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
वे देश विरोधी नारे लगा रहे थे। इस दौरान उन्होंने मार्च निकालने की कोशिश की तो सुरक्षा बलों ने रोक दिया। इस पर प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। पुलवामा में भी जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों की झड़प हुई।
विज्ञापन