{"_id":"599d8b394f1c1b17568b4635","slug":"violent-protest-in-anantnag-of-kashmir-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के अनंतनाग में खेल महोत्सव के पूर्व हिंसक प्रदर्शन, इलाके में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के अनंतनाग में खेल महोत्सव के पूर्व हिंसक प्रदर्शन, इलाके में तनाव
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 23 Aug 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में स्पोर्ट्स फेस्टिवल के आयोजन से पूर्व पुलिस जैसे ही मंच के पास तिरंगा झंडा लगाने लगी तो, विद्यार्थियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। हिंसा पर उतारू विद्यार्थियों ने वहां मौजूद सामान को तोड़फोड़ डाला। टेंट आदि जला दिए। नारेबाजी करते विद्यार्थियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी। पुलिस को हालात काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार जिले के खन्नाबल स्थित डिग्री कालेज में बुधवार को जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से एक स्पोर्ट्स फेस्टिवल का आयोजन किया जाना था, जिसका उद्घाटन दक्षिणी कश्मीर के डीआईजी ने करना था। इसके लिए डिग्री कालेज के मैदान में टेंट और झंडे आदि लगाए गए थे। जब पुलिस कर्मी वहां तिरंगा लगाने लगे तो छात्रों के एक दल ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद माहौल गरमा गया, जिसके बाद आक्रोशित छात्रों ने वहां तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
टेंट आदि जला दिए। पुलिस पर पथराव भी किया गया। स्थिति को नियंत्रण से बाहर होता देख पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले भी दागे। पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा भड़काए जाने पर छात्रों ने वहां तोड़फोड़ की और झंडे जलाए गए। यह पूछे जाने पर कि क्या तिरंगे को अपमानित किया गया, तो उन्होंने कहा कि तिरंगा लगाया ही नहीं गया था। छात्रों द्वारा स्पोर्ट्स फेस्टिवल के लिए लगाए गए रंग-बिरंगे झंडों को जलाया है।
विज्ञापन