{"_id":"5b6dd7484f1c1b096a8b64ba","slug":"violent-protest-by-stone-pelters-after-friday-prayers-in-srinagar-jammu-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में जुमे की नमाज के बाद सुरक्षाबलों पर हुआ भारी पथराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में जुमे की नमाज के बाद सुरक्षाबलों पर हुआ भारी पथराव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
पत्थरबाजी
श्रीनगर के पुराने शहर में जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़क उठी। सुरक्षा बलों पर भारी पथराव किया गया। स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इससे काफी देर तक आस पास के इलाकों में तनाव की स्थिति बनी रही। लाल चौक से जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक के नेतृत्व में अनुच्छेद 35-ए के समर्थन में रैली निकाली गई।
नौहट्टा स्थित ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद युवाओं ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए सुरक्षा बलों ने बल प्रयोग करते हुए आंसू गैस के गोले दागे। काफी देर तक हिंसक झड़पें होती रहीं। सुरक्षा बलों ने पत्थरबाजी कर रहे युवाओं को काफी दूर तक खदेड़ा।

Trending Videos
अनुच्छेद 35-ए के समर्थन में यासीन मलिक ने निकाली रैली
इस बीच जेकेएलएफ के चेयरमैन यासीन मलिक ने अपने समर्थकों के साथ लाल चौक से रैली निकाली। उन्होंने कहा कि यदि 35-ए के साथ किसी प्रकार का छेड़छाड़ किया गया तो हर कश्मीरी सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगा। यह हर किसी के अधिकार के साथ जुड़ा हुआ है। हर कश्मीरी को पता है कि अगर इसके साथ छेड़छाड़ हुआ तो उनका अधिकार उनसे छिन जाएगा। इसलिए हम मरते दम तक इसका बचाव करेंगे।