{"_id":"58b9b8844f1c1bbd56835c83","slug":"violence-protest-in-srinagar-on-fridayy","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में जुमे की नमाज के बाद हिंसा, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में जुमे की नमाज के बाद हिंसा, छह घायल
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 04 Mar 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर में हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में जुमे की नमाज के बाद श्रीनगर सहित कुछ इलाकों में हिंसक प्रदर्शन हुए। इस दौरान पाक के झंडे लहराए गए। देश विरोधी नारेबाजी की गई। पथराव कर रही भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इस दौरान छह लोग घायल हो गए।
श्रीनगर के नौहट्टा स्थित जामिया मस्जिद से नमाज के बाद निकले युवाओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। देश विरोधी नारे लगाते हुए वे जुलूस की शक्ल में आगे बढ़ने लगे। मौके पर तैनात सुरक्षा बलों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो पहले उनके बीच तीखी नोकझोंक हुई। फिर धक्का मुक्की के बाद युवाओं ने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया।
स्थिति नियंत्रण से बाहर होता देख सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा गया। राजोरी कदल तथा पारिमपोरा में भी सुरक्षाबलों से झड़पें हुईं।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों तथा सुरक्षाबलों के बीच काफी देर तक भिड़त होती रही। इसकी वजह से आसपास के क्षेत्रों में तनाव रहा। पुलवामा में भी युवाओं ने सुरक्षाबलों पर पत्थर बरसाए। सोपोर में नमाज के बाद प्रदर्शन किए गए। देश विरोधी नारेबाजी की गई, लेकिन यहां झंडे नहीं लहराए गए।
शब्बीर शाह गिरफ्तार
अलगाववादी नेता तथा डेमोक्रेटिक फ्रीडम पार्टी के चीफ शब्बीर अहमद शाह को शुक्रवार को पुलिस ने पुलवामा जिले के त्राल इलाके से गिरफ्तार कर लिया। उन्हें एक समारोह को संबोधित करने के साथ ही पिछले साल मुठभेड़ में मारे गए आतंकी बुरहान वानी के घर जाना था। समर्थकों सहित त्राल पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया।