{"_id":"57e2a0364f1c1b0222a828a2","slug":"violence-protest-in-some-place-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में तेल टैंकरों में तोड़फोड़, 43 उपद्रवी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में तेल टैंकरों में तोड़फोड़, 43 उपद्रवी गिरफ्तार
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 22 Sep 2016 03:02 PM IST
विज्ञापन
Security while Voilance in Kashmir
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में बुधवार को फिर तेल टैंकरों में तोड़फोड़ हुई। श्रीनगर के पंथा चौक इलाके में आयल डिपो के बाहर खड़े 15-16 तेल टैंकरों के शीशे तोड़ दिए गए।
कुछ स्थानों पर सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी हुई। श्रीनगर के तीन थाना क्षेत्रों को छोड़कर कहीं भी कर्फ्यू नहीं रहा। पथराव कर रहे 43 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
आल जेएंडके पेट्रोल टैंकर ड्राइवर एंड क्लीनर यूनियन के महासचिव सुरदिंर सिंह ने बताया कि घाटी में टैंकरों में तोड़फोड़ की घटनाएं बंद नहीं हो रहीं हैं। सुरक्षा के इंतजाम करने के दावे के बाद भी पर्याप्त सुरक्षा मुहैया नहीं हो पा रही है।
उधर, शोपियां के जैनापोरा तथा अनंतनाग के डोरू के शानग्रान इलाके में लोगों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। उपद्रवियों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। यहां दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
इनमें गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं सहित चार को इलाज के लिए श्रीनगर भेजा गया है। पुलिस के अनुसार इन दो घटनाओं को छोड़कर स्थिति सामान्य रही। कश्मीर हिंसा के विरोध में बनिहाल में भी प्रदर्शन हुए।