{"_id":"590cade14f1c1ba8744438b8","slug":"violence-protest-in-baramulla","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जुमे की नमाज के बाद कश्मीर घाटी में हिंसा, बारामुला में छात्रों ने की पत्थरबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुमे की नमाज के बाद कश्मीर घाटी में हिंसा, बारामुला में छात्रों ने की पत्थरबाजी
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
Updated Fri, 05 May 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
घाटी में हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़क गई। कई जगह सुरक्षा बलों पर पत्थर बरसाए गए। हिंसक भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। प्रदर्शन के दौरान श्रीनगर के नौहट्टा और गोजवारा में प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान और लश्कर के झंडे लहराए। अलगाववादियों ने शोपियां में सर्च आपरेशन के विरोध में जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन का आह्वान किया था।
जानकारी के मुताबिक जुमे की नमाज के बाद घाटी के सोपोर, अनंतनाग, पुलवामा, बांदीपोरा और श्रीनगर में हिंसा भड़की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर जमकर पत्थर बरसाए। श्रीनगर की जामा मस्जिद में नमाज के बाद सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने रैली निकालने की कोशिश की। इसी बीच कुछ युवकों ने लश्कर और पाक के झंडे भी लहराए।
प्रदर्शन की वजह से आसपास के इलाकों में ट्रैफिक रूट डाइवर्ट रहा। व्यापारिक प्रतिष्ठान भी बंद रहे। हालात को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाबलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। सोपोर में भी नमाज के बाद हिंसा भड़की। यहां भी पथराव कर रही भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए।

बारामुला में छात्रों ने सुरक्षा बलों पर बरसाए पत्थर
श्रीनगर में गश्त करते जवान
- फोटो : File Photo
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले बोमई गांव में छात्रों तथा पुलिस के बीच भिड़ंत हुई। गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने प्रदर्शन किया।
इस दौरान सुरक्षाबलों द्वारा उन्हें रोकने की कोशिश में भिड़ंत हुई। देश विरोधी नारेबाजी करते हुए छात्रों ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया। इन्हें खदेड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे। वे पुलवामा में डिग्री कालेज के छात्रों पर 15 अप्रैल को हुई पुलिसिया कार्रवाई का विरोध कर रहे थे। सोपोर डिग्री कालेज तथा हायर सेकेंडरी स्कूल में पठन पाठन स्थगित रहा।