फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   violence protest by student in kashmir

कश्मीर घाटी में छात्रों ने सुरक्षाबलों पर की पत्थरबाजी, दर्जनों घायल

Tue, 16 May 2017 09:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 16 May 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
violence protest by student in kashmir
कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : File Photo
कश्मीर घाटी में कई जगहों पर छात्रों और सुरक्षाबलों के बीच हिंसक झड़पें हुईं। छात्रों ने सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी की। छात्रों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। झड़प में सुरक्षा बल के जवानों समेत करीब एक दर्जन से अधिक घायल हुए हैं। इस दौरान छात्रों ने पाकिस्तान का झंडा भी लहराया।
विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के पट्टन इलाके में मंगलवार को छात्रों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़प हुई। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल और डिग्री कालेज पट्टन के छात्र मार्च निकालते हुए मेन बाजार की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। इसके चलते हिंसा भड़क गई। छात्रों ने जमकर पथराव किया।
विज्ञापन


श्रीनगर के गांधी कालेज के छात्रों ने भी जमकर प्रदर्शन किया। उन्हें खदेड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। कुछ छात्रों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में भी डिग्री कालेज के छात्रों द्वारा प्रदर्शन किया गया। उनके द्वारा भी सुरक्षाबलों पर पथराव किया गया। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पहली बार किसी प्रदर्शन के दौरान पुलवामा में छात्रों ने हिजबुल कमांडर जाकिर मूसा के पोस्टर दिखाए गए, जिनपर वी स्टैंड विद यू लिखा हुए था। यह पोस्टर जाकिर और हिज्ब के बीच चल रहे विवाद के बाद नजर आए हैं।

स्कूल के बाहर तैनात सेना के जवानों पर पथराव

violence protest by student in kashmir
kashmir unrest - फोटो : File Photo
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन में भी गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी और मिडिल स्कूल के छात्रों द्वारा प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन उस समय शुरू हुआ जब स्कूल के बाहर सेना के जवानों की तैनाती थी।

इसके विरोध और एक छात्र को रिहा करने की मांग को लेकर यह प्रदर्शन हुआ। इन्हें तितरबितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इस घटना को लेकर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। साथ ही जो सेना की तैनाती है वह 15 कोर के जीओसी जेएस संधु के दौरे को लेकर की गई थी। संधु इलाके में स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे। 

बता दें कि हाल ही में जुमे की नमाज के बाद इलाके में हुए प्रदर्शनों में आतंकी भी शामिल हुए थे। बडगाम के मगाम और श्रीनगर में हुई हिंसा के बाद मंगलवार को प्रशासन ने एसपी हायर सेकेंडरी स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल मगाम और डिग्री कालेज मगाम को बंद करने के निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed