फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   violence incidents in jammu assembly election

क्या इस बार के विधानसभा चुनाव हिंसक हो सकते हैं?

Tue, 18 Nov 2014 01:41 AM IST
Updated Tue, 18 Nov 2014 01:41 AM IST
विज्ञापन
violence incidents in jammu assembly election
रियासत में विधानसभा चुनाव के दिन-प्रतिदिन हिंसक होने की आशंका बढ़ती जा रही है। पिछले कई दिनों में नेकां, कांग्रेस तथा पीडीपी के कार्यकर्ता भिड़ चुके हैं। आतंकियों के चुनाव बहिष्कार के ऐलान के साथ ही आतंकी गतिविधियां भी तेज हुई हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तानी हमले तथा हवाला और नकली नोट के कारोबार के भी गति पकड़ने की आशंका है। चुनाव की घोषणा के बाद नवंबर के महीने में अचानक इन घटनाओं के बढ़ने से पुलिस, प्रशासन और सेना ने सतर्कता बढ़ा दी है। सुरक्षा बलों, खुफिया एजेंसियों, पुलिस और प्रशासन ने बैठक कर आतंकी साजिश को नाकाम करने की रणनीति भी बनाई है।
विज्ञापन


छह साल तक गठबंधन धर्म निभाने वाले नेकां तथा कांग्रेस के रास्ते अब जुदा हो गए हैं। पीडीपी पहले से ही घोषित तौर पर नेकां की धुर विरोधी है। पहले तथा दूसरे चरण के नामांकन के दौरान घाटी में तीनों दल के कार्यकर्ता आपस में न केवल भिड़े, बल्कि उनके बीच लाठियां चलीं और पथराव हुआ। पुलिस को इन्हें हटाने के लिए लाठीचार्ज तक करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों के चुनाव बहिष्कार के ऐलान

violence incidents in jammu assembly election

अभी चुनाव संपन्न होने में एक महीने से अधिक का समय शेष है। ऐसे में टकराव को टालना पुलिस प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। चुनाव में काले धन का प्रवाह तथा नकली नोटों का कारोबार रोकना भी चुनौती है। पिछले दिनों नकली नोटों के साथ तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद हवाला के रास्तों तथा संवेदनशील रूट पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

खुफिया विभाग से भी इस बात के इनपुट्स मिले हैं कि आतंकी हाफिज सईद ने एलओसी पर डेरा डाल रखा है तथा घुसपैठ कराने की फिराक में लगा है। इसके लिए 1600 आतंकियों को एलओसी पर तैयार कर रखा गया है। आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के पुलवामा जिले में चुनाव बहिष्कार संबंधी पोस्टर चिपकाए जाने के एक ही दिन बाद पीडीपी कार्यकर्ता की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

कुलगाम में भाजपा प्रत्याशी के घर आतंकियों ने हमला कर अंधाधुंध फायरिंग की। नेकां के जम्मू संभाग के प्रमुख देवेंद्र सिंह राणा का कहना है कि विरोधी दल बौखलाहट में हमले कर रहे हैं। भाजपा के प्रवक्ता अरुण गुप्ता का कहना है कि पार्टी का बढ़ता जनाधार देखकर तथा अपनी संभावित हार से बौखलाकर विपक्षी आपस में ही लड़ रहे हैं। हालांकि, इन सब चुनौतियों के बीच राज्य के पुलिस प्रमुख के राजिंद्रा ने निष्पक्ष तथा पारदर्शी चुनाव के निर्देश दिए हैं।

नवंबर महीने में ह‌िंसक घटनाओं का ब्योरा

violence incidents in jammu assembly election

16 नवंबर : पुलवामा में पूर्व सरपंच के भाई और पीडीपी कार्यकर्ता की आतंकियों ने हत्या की
16 नवंबर : टंगधार में आठ किलो की दो आईईडी बरामद
16 नवंबर : सोनावर में एनसी पीडीपी समर्थक भिड़े, पत्थरबाजी
14 नवंबर : हिजबुल मुजाहिदीन ने चुनाव बहिष्कार के पोस्टर लगाए, राजोरी में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, कुपवाड़ा में ग्रेनेड फटने से मोटरसाइकिल सवार की मौत
13 नवंबर : कुलगाम में नेकां और पीडीपी कार्यकर्ता नामांकन के दौरान भिड़े, मारपीट और पथराव में एसएचओ सहित 14 घायल।
05 नवंबर : बांडीपोरा में नामांकन के दौरान कांग्रेस और पीडीपी कार्यकर्ताओं में लात घूंसे और लाठियां चलीं
12 नवंबर कुलगाम के भाजपा प्रत्याशी गुलाम हसन जरगर के घर आतंकी हमला
12 नवंबर : कंगन में मतदान केंद्र में विस्फोट और कुलगाम के यारीपोरा विस में फायरिंग के बाद कांग्रेस की रैली स्थगित
08 नवंबर : पाकिस्तानी गोलाबारी में उड़ी सेक्टर में दो की मौत
08 नवंबर : काजीगुंड के पास सीआरपीएफ के गश्ती वाहन पर आतंकी हमला। अंधाधुंध फायरिंग में दो सब इंस्पेक्टर सहित चार घायल
07 नवंबर : रामबन में आतंकी ठिकाना ध्वस्त
05 नवंबर : मेंढर में आतंकियों के दल को सेना ने घुसने से रोका, नौशेरा क्षेत्र में भारतीय चौकियों पर गोलाबारी
04 नवंबर : पुलवामा में पुलिस वाहन पर आतंकी हमला महिला कांस्टेबल घायल, पुंछ के साब्जियां सेक्टर में बारूदी सुरंगमें  विस्फोट में सेना का जवान घायल, बारामुला के सोपोर में सीआरपीएफ बंकर पर ग्रेनेड हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed