फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   violence in kashmir valley IN SRINAGAR

कश्मीर घाटी में भड़की हिंसा, श्रीनगर से लेकर कुपवाड़ा तक तनाव का माहौल

Fri, 25 Aug 2017 09:52 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 25 Aug 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
violence in kashmir valley IN SRINAGAR
कश्मीर में हिंसा - फोटो : फाइल फोटो

अलगाववादियों द्वारा श्रीनगर में 35ए और सिविलियन किलिंग के विरोध में प्रदर्शन किया गया। जुमे की नमाज के बाद नौहट्टा में हिंसक प्रदर्शन हुए। जेकेएलएफ के समर्थकों ने जुमे की नमाज के बाद श्रीनगर के लाल चौक से सटे मायसुमा इलाके में रैली निकाली। वह अनुच्छेद 35ए को नहीं हटाने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


चेताया कि इसे हटाया गया तो घाटी में जन आंदोलन शुरू हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने हंदवाड़ा में सेना के ऑपरेशन के दौरान युवक की मौत पर प्रदर्शन करते हुए इंसाफ की मांग की। इस बीच श्रीनगर के पुराने शहर नौहट्टा में स्थित ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में नमाज के बाद कुछ युवाओं द्वारा वहां तैनात सुरक्षाबलों पर पथराव किया गया।
विज्ञापन


युवाओं द्वारा मस्जिद परिसर से ही जवानों को निशाना बनाया गया। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए जवानों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे गए। हिंसक झड़प कुछ देर तक जारी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुपवाड़ा में लगातार दूसरे दिन तनाव का माहौल

violence in kashmir valley IN SRINAGAR
कश्मीर में तैनात जवान - फोटो : File Photo

हंदवाड़ा में मारे गए युवक के विरोध में उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में दूसरे दिन भी बंद रहा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अभी घटना को लेकर कोई भी एफ़आईआर दर्ज नहीं की गई है। हंदवाड़ा के हफरुदा जंगल क्षेत्र में सेना के ऑपरेशन के दौरान मारे गए शाहिद बशीर मीर की मौत के विरोध में शुक्रवार को दूसरे दिन जिले में बंद रहा।

सभी दुकानें, कारोबारी इदारे आदि बंद रहे और सड़कों पर से यातायात भी गायब दिखा। इतना ही नहीं सभी संवेदनशील इलाकों में तनाव को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।गौरतलब है कि लोग लगातार यह मांग कर रहे हैं कि घटना में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। उनकी वीरवार को भी यही मांग थी जिसके चलते वह मृतक को नहीं दफना रहे थे, लेकिन पुलिस द्वारा एनओसी जारी किए जाने और जिला प्रशासन द्वारा मजीस्टीरियल जांच के निर्देश देने के बाद लोग माने।

एक अधिकारी ने बताया कि अभी घटना में कोई भी एफआईआर नहीं दर्ज की गई है। केवल युवक के लापता होने को लेकर संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि जांच के निर्देश दे दिए गए हैं और जांच के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed