{"_id":"5b7ef89a42c7924633077250","slug":"violence-during-caso-in-pulwama","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा में कासो के दौरान भड़की हिंसा, त्राल में सुरक्षा बलों के वाहनों पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा में कासो के दौरान भड़की हिंसा, त्राल में सुरक्षा बलों के वाहनों पर पथराव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुलवामा
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
पत्थरबाजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में कासो के दौरान वीरवार को हिंसा भड़क उठी। सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद आंसू गैस के गोले दागे गए। इससे काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
जिले के मलंगपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने कासो चलाया। इस पर युवा सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। युवाओं ने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए।
विज्ञापन
इस बीच सुरक्षा बलों ने अभियान स्थगित न करते हुए घर-घर तलाशी ली। वहीं, त्राल के अबघर इलाके से गुजर रहे सीआरपीएफ व एसओजी के वाहन पर भी भारी पथराव किया गया। त्राल फायर स्टेशन के पास भी सुरक्षा बलों के कई वाहन पथराव के दौरान निशाना बने।
विज्ञापन