{"_id":"59ac438b4f1c1b53738b4ebc","slug":"violence-during-caso-in-kashmir-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिणी कश्मीर में कासो के दौरान भड़की हिंसा,पथराव का फायदा उठा भाग निकले आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिणी कश्मीर में कासो के दौरान भड़की हिंसा,पथराव का फायदा उठा भाग निकले आतंकी
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
कासो के दौरान भड़की हिंसा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के यारीपोरा इलाके में कासो के दौरान हिंसा भड़क उठी। माना जा रहा है कि सुरक्षाबलों की ओर से दो आतंकियों को घेर लिया गया था, लेकिन भारी विरोध प्रदर्शन तथा पथराव के बीच मौके का फायदा उठाकर आतंकी भाग निकले। हिंसक प्रदर्शनों में छह लोग घायल हुए हैं, जिसमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। एसएसपी कुलगाम श्रीधर पाटिल के अनुसार घेरेबंदी के दौरान आतंकियों से संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
इस वजह से एक आतंकी के मारे जाने की अफवाह है। शनिवार को मुठभेड़ में मारे गए लेफ्टिनेंट उमर फैय्याज के हत्यारे लश्कर आतंकी इशफाक अहमद पाडर के पैतृक गांव मछिवा में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना की राष्ट्रीय रायफल्स तथा कुलगाम एसओजी की ओर से घेरेबंदी तथा तलाशी अभियान (कासो) चलाया गया। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान आतंकी फारूक तथा हिलाल फंस गए।
विज्ञापन
इसकी जानकारी होते ही आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सुरक्षा बलों पर भारी पथराव किया। स्थिति को काबू करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। पुलवामा जिले के काकापोरा में युवकों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। इसके बाद उन्हें तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।
विज्ञापन