फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Violence after the death of a woman in chaos in naushera 32 injured

झाड़-फूंक में महिला की मौत के बाद भड़की हिंसा, धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, आगजनी

Wed, 17 Jan 2018 12:20 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Wed, 17 Jan 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
Violence after the death of a woman in chaos in naushera 32 injured
भड़की हिंसा - फोटो : अमर उजाला

नौशेरा में झाड़-फूंक में महिला की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार से पहले एक दूसरे समुदाय के लोग भड़क उठे। वे इसे धर्म परिवर्तन से जोड़ने लगे। इसके बाद उग्र भीड़ ने एक धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ करने के साथ आग लगा दी।

विज्ञापन


भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज के अलावा आंसू गैस के गोले व हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान पुलिस सहित कई लोग घायल हो गए।स्याल निवासी सीमा का विवाह डेढ़ साल पहले कांगड़ी निवासी रिंकू से हुआ था। वह जालंधर में सब्जी मंडी में काम करता है।
विज्ञापन


वह काफी समय से नौशेरा में ही रह रहा था। सूत्रों के अुनसार उसने धर्म परिवर्तन कर लिया था और पत्नी पर भी धर्म बदलने का दवाब बना रहा था। इसके लिए वह झाड़ फूंक का भी सहारा ले रहा था। वह सीमा को दिसंबर में अपने साथ जालंधर ले गया था। इस दौरान मायके वालों को बताया कि उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को महिला की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर सीमा की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की।
मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद गैर हिंदू रीति से अंतिम संस्कार होने की खबर फैलते ही हिंदू संगठनों के लोग भड़क उठे और उग्र प्रदर्शन करने लगे।

उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। वहीं भड़के लोगों ने धार्मिक स्थल और एक ट्रैक्टर को भी आग लगा दी। शव का अंतिम संस्कार धार्मिक स्थल के सामने ही कर दिया। पुलिस ने हंगामे पर काबू पाने के लिए हवाई फायरिंग की तथा आंसू गैस के गोले दागे।

एसएसपी राजोरी जुगल मन्हास शाम करीब चार बजे मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

युवक की सफाई, नहीं किया है धर्म परिवर्तन

मामले में आरोपी युवक रिंकू का कहना है कि उसने खुद धर्म परिवर्तन नहीं किया और न ही पत्नी का धर्म बदलवाया। वह बीमार पड़ा तो दूसरे धार्मिक स्थल में जाकर प्रार्थना की और स्वस्थ होने पर उसका संबंधित धर्म में विश्वास बढ़ गया।

दूसरी ओर मृत महिला के परिवार वालों का आरोप है कि आरोपी रिंकू मैथ्यू के नाम से जाना जाने लगा था। आरोप है कि वह पत्नी के लेकर जालंधर में दूसरे धर्म के प्रार्थना घर में भी गया था। उसकी शादी 3 अगस्त को 2016 को हुई थी। वह दूसरे धर्म का पर्व-त्योहार भी मनाने लगा था। वह लगभग चार साल से नौशेरा में रह रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed