{"_id":"59e78eff4f1c1b76678b6607","slug":"violation-in-jammu-kashmir-on-hair-chopping-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: घाटी में चोटी कटने पर भड़की हिंसा, सुरक्षाबलों की फायरिंग में 12 जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: घाटी में चोटी कटने पर भड़की हिंसा, सुरक्षाबलों की फायरिंग में 12 जख्मी
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : BASIT ZARGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में चोटी काटने की घटना के विरोध में बुधवार को हिंसक प्रदर्शन हुए। इस दौरान सुरक्षा बलों को फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। बारामुला जिले में लोगों ने चोटी काटने के शक में सेना के तीन जवानों को ही पीट डाला।
विज्ञापन
पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहलगाम के वुलरहामा गांव में एक महिला की चोटी कट गई। लोगों ने शक में संदिग्ध को दबोच लिया और उसकी पिटाई कर दी। जब सेना मौके पर पहुंची तो संदिग्ध ने सेना की गाड़ी में भागने की कोशिश की।
विज्ञापन
ऐसा करने पर लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसके नतीजे में सेना को फायरिंग करनी पड़ी। घटना में करीब पांच लोग जख्मी हो गए। इसके बाद आसपास के गांव के लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। जब सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले दागे और पैलेट गन का प्रयोग किया तो सात और लोगों को पैलेट इंजुरी हुई।
विज्ञापन