फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   VILLEGERS ON BORDER MIGRATED DUE TO CEASEFIRE VOILATIONS

पाक की गोलाबारी के चलते फिर विस्थापित हुए सीमा से सटे कई गांव

Fri, 12 May 2017 02:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Fri, 12 May 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
VILLEGERS ON BORDER MIGRATED DUE TO CEASEFIRE VOILATIONS
राहत कैंपों में जाते ग्रामीण - फोटो : फाइल फोटो

राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में बुधवार की देर रात पाक की ओर से की गई भारी गोलाबारी के बाद एलओसी से सटे गांव खाली होने लगे हैं। ग्रामीणों का विस्थापन शुरू हो गया है। जिला प्रशासन ने नौशेरा शहर में दो कैंप खोल दिया है ताकि ग्रामीण सुरक्षित स्थान पर पनाह ले सकें।

विज्ञापन


इस बीच एलओसी से सटे गांवों में कक्षा 11 तक के स्कूल वीरवार को बंद रहे। भारत की जवाबी कार्रवाई में दो पाक रेंजरों के घायल होने तथा कुछ चौकियों को भारी नुकसान होने की खबर है।
विज्ञापन


मंडलायुक्त (डिवकाम) डा. मनदीप भंडारी का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों की जान माल की हिफाजत के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। ज्ञात हो कि बीती रात पाक गोलाबारी में एक युवती की मौत हो गई थी, जबकि उसका पति जख्मी हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थापित किए गए राहत कैंप

VILLEGERS ON BORDER MIGRATED DUE TO CEASEFIRE VOILATIONS
राहत कैंपों में जाते ग्रामीण - फोटो : File Photo

भीषण गोलाबारी से उत्पन्न तनाव के मद्देनजर प्रशासन की ओर से नौशेरा में हायर सेकेंडरी स्कूल में दो कैंप स्थापित किए गए हैं। यहां झांगड़ क्षेत्र के खंबा गांव से 15 परिवार के 50 सदस्य विस्थापन कर पहुंचे हैं। बीती रात पाक की ओर से की गई गोलाबारी में झंगड़ के सरकारी स्कूल की इमारत को नुकसान पहुंचा है।

दो बम मिडिल स्कूल के परिसर में गिरे हैं। इसके साथ ही चार-पांच गोले आस पास मैदान में गिरे हैं। इससे स्कूल के कंप्यूटर लैब और क्लास रूम को नुकसान पहुंचा है। कई क्लासरूम के दरवाजे तथा खिड़कियां टूट गई हैं।

स्कूल का नवनिर्मित बाथरूम भी टूट गया है। रिहायशी इलाकों में अंधाधुंध फायरिंग करने से झांगड़, सेर मकड़ी, लाम, पुखरणी आदि गांवों में कई पशु घायल हो गए। कई मकानों को भी क्षति पहुंची है। इससे ग्रामीणों में खौफ का माहौल बन गया। 

सीमा पर हुई थी गोलाबारी

VILLEGERS ON BORDER MIGRATED DUE TO CEASEFIRE VOILATIONS
सीमा पर तैनात जवान - फोटो : FILE PHOTO

पाकिस्तान ने बुधवार की रात नौशेरा सेक्टर में फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों में जबरदस्त गोलाबारी की। पाकिस्तानी फायरिंग की चपेट में आकर पुखरनी निवासी 35 साल की अख्तर बी की मौत हो गई। अख्तर के पति मोहम्मद हनीफ गोलाबारी में बुरी तरह जख्मी हो गए।

पहले पाकिस्तान ने बुधवार की रात 10:50 बजे के करीब नौशेरा सेक्टर के झांगड़, सेर, मकड़ी इलाके में मोर्टार और अन्य बड़े हथियारों से गोलाबारी की। इसके अलावा लाम सेक्टर के खुखरानी और वंदमोरा इलाके में पाकिस्तानी रेंजरों ने रात 11:30 से रात 3 बजे तक गोले दागे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed