फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   villagers threatened by pakistan firing at loc

धान की पकी फसल पर पाकिस्तानी बंदूकों का साया

Sat, 04 Oct 2014 12:59 AM IST
Updated Sat, 04 Oct 2014 12:59 AM IST
विज्ञापन
villagers threatened by pakistan firing at loc

पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर गोलाबारी शुरू होने से धान कटाई पर संकट छा गया है। क्षेत्र में धान की कटाई शुरू हो गई है। बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में मजदूरों ने यहां डेरा डाल रखा है। ऐसे में धान की पकी फसल पर एक बार फिर संकट के बादल घिरते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


पाकिस्तान ने शुक्रवार की रात करीब आठ बजे से अरनियां के चारवा सेक्टर में भारी गोलाबारी की। पाकिस्तान ने पित्तल पोस्ट, स्टाप टू और टेंटगार्ड पोस्ट को निशाना बनाया। देर रात तक गोलाबारी जारी थी। गौरतलब है कि पिछले साल इसी महीने पाकिस्तान ने इस क्षेत्र में भयंकर गोलाबारी शुरू की थी। तब भी धान की कटाई जोरों पर थी।

विज्ञापन

गोलाबारी ने फिर बिगाड़ा माहौल

villagers threatened by pakistan firing at loc

इस बार भी सीमा पर गोलाबारी शुरू होने से धान की कटाई पर संकट नजर आ रहा है। किसान बलदेव चंद, गाराराम, बनारसी दास, गुरिंद्र सिंह आदि का कहना है कि पहले तो कम बारिश से धान की रोपाई बुरी तरह प्रभावित हुई। जैसे-तैसे किसानों ने धान की फसल को पाला पोसा।

इसके बाद जब फसल पकना शुरू हुई तो भारी बारिश और बाढ़ की तबाही ने बर्बादी लाई। हजारों एकड़ फसल बह गई। इसके बाद जो कुछ बची वह अब पक गई है। किसानों का कहना है कि फसल अब कटाई को तैयार है। बाहरी राज्यों से मजदूर भी आ गए हैं। लेकिन अब पाकिस्तानी गोलाबारी ने फिर माहौल बिगाड़ दिया है।

पहले बाढ़ अब गोलीबारी का कहर

villagers threatened by pakistan firing at loc

किसान पहले से ही सहमे हुए हैं। वह बाढ़ में बर्बाद हो गए हैं। घर में रखा खाने पीने का सामान बह गया है। कुछ उम्मीदें हैं बची हुई फसल से। लेकिन पाकिस्तान ने अब और संकट ला दिया है। ऐसे माहौल में वह सीमावर्ती खेतों में धान कैसे काटने जा पाएंगे।

अब तो उनके सामने भुखमरी की नौबत आ जाएगी। पिछले दिनों पाकिस्तानी बंदूकें खामोश होने से उम्मीद थी कि वह फसल को आसानी से काट सकेंगे। लेकिन जब फसल को काटने का काम शुरू कर दिया गया तो पड़ोसी देश फिर अपनी नापाक हरकतों पर उतर आया।

यह किसानों के लिए बुरी स्थिति है। पहले तो सूखा और फिर बाढ़ ने मारा, अब पाकिस्तान बंदूकें मारने को उतारू हैं। कैसे हम किसानों की बसर होगी। परिवार का भरणपोषण कैसे हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed