Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   village, schools, teachers

Jammu News: गांवों के स्कूलों में लौटेंगे अटैच शिक्षक, नई तबादला नीति भी जल्द

विज्ञापन
village, schools, teachers
कंटीजेंसी पेड वर्कर को नियमितीकरण का आदेश सौंपती शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू     स्रोत - सूचना वि
जम्मू। गांवों और दूरदराज इलाकों के स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने शहरों में अटैच होकर काम कर रहे शिक्षकों को मूल स्कूलों में वापस भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गांवों के बच्चों की पढ़ाई किसी भी सूरत में प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


शुक्रवार को उन्होंने अभिनव थियेटर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के 261 कंटीजेंसी पेड वर्करों (सीपीडब्ल्यू) को नियमितीकरण के आदेश भी सौंपे। उन्होंने कहा कि यह कर्मचारियों की लंबित मांग थी, जिसे सरकार ने पूरा किया है। साथ ही कहा कि कई दूरदराज स्कूल शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं जबकि बड़ी संख्या में शिक्षक शहरों में अटैच होकर काम कर रहे हैं। उन्होंने स्कूल शिक्षा निदेशक और मुख्य शिक्षा अधिकारी को ऐसे सभी शिक्षकों को जल्द मूल स्कूलों में वापस भेजने के निर्देश दिए। साथ ही बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग के लिए नई तबादला नीति तैयार की जा रही है। इससे तबादलों की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने जम्मू संभाग के कई स्कूलों में नए निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया। इनमें हीरानगर के सरकारी मिडिल स्कूल में छात्रावास, नगरोटा गुज्जरू के हायर सेकेंडरी स्कूल के आधुनिकीकरण और पल्लन के हायर सेकेंडरी स्कूल में अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण कार्य शामिल हैं। इस अवसर पर एससीईआरटी जम्मू-कश्मीर द्वारा तैयार कई शैक्षणिक प्रकाशन का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा निदेशक जम्मू डॉ. नसीम जावेद चौधरी सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षाविद और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed