{"_id":"50cb25375bb41b8a0d4441fe7b84d45a","slug":"village-headman-killed-in-pulwama-south-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा में आतंकियों ने नंबरदार को गोलियों से भूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा में आतंकियों ने नंबरदार को गोलियों से भूना
एजेंसी/श्रीनगर
Updated Thu, 02 Jul 2015 12:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा में बुधवार की देर रात आतंकियों ने एक नंबरदार को गोलियों से भून दिया। इससे नंबरदार मोहम्मद यूसुफ भट की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में सुरक्षा बल इलाके में पहुंच गए और आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। मौके पर उच्च पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं, लेकिन अभी तक घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि हथियारबंद लोग घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार होने में सफल रहे। अभी तक किसी आतंकी संगठन ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन
वहीं पुलवामा जिले सोयूम सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर भी आ रही है। अंतिम सूचना मिलने तक जवानों ने आतंकियों के ठिकाने की घेराबंदी करते हुए सघन तलाशी अभियान चला रखा था।