फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Viksit bharat sankalp yatra

Jammu News: गाजीपुर कुलियां पहुंची संकल्प यात्रा, देश को विकसित बनाने की दिलाई शपथ

विज्ञापन
Viksit bharat sankalp yatra
सांसद जुगल किशोर शर्मा रहे मुख्यातिथि, लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के मकसद से विकसित भारत संकल्प यात्रा सोमवार को ब्लॉक मीरां साहिब की पंचायत गाजीपुर कुलियां पहुंची। यात्रा के नोडल अधिकारी गुरजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सांसद जुगल किशोर शर्मा मुख्यातिथि रहे।
संसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि सरकार की हर एक योजना के बारे में देश के हर एक नागरिक को जानकारी मिले, ताकि वे योजना का लाभ उठा सकें। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की है, जो गांव-गांव, शहर-शहर जाकर लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक कर रही है। मौके पर पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी श्याम लाल और डीडीसी सदस्य गारु राम भगत ने कहा कि आज उनके गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची है, और लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान कई सरकारी विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करने के साथ वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के साथ नाटकों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। इस दौरान बीडीसी मीरां साहिब विद्या मोटन, पंचायत के सरपंच हरबंस लाल, भाजपा जिला अध्यक्ष रेखा महाजन, महामंत्री आकाश चोपड़ा और मंडल अध्यक्ष विक्रम संधू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed