फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   vikrant mahajan made world record for longest speech

OMG! लगातार 48 घंटे बोलता रहा मिस्टर इंडिया

Tue, 23 Sep 2014 01:00 AM IST
Updated Tue, 23 Sep 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन
vikrant mahajan made world record for longest speech

जब कोई इंसान ज्यादा बातें करता है तो अक्सर लोग कहते हैं कि बहुत बोलता है। लेकिन जम्मू के विक्रांत महाजन ने लगातार 48.5 घंटे तक भाषण देकर ‘गिनीज वर्ल्ड बुक’ में शामिल होने का दावा ठोंक दिया है। त्रिकुटा नगर निवासी 37 वर्षीय महाजन पेशे से लेखक और वक्ता हैं।

विज्ञापन


विक्रांत महाजन वर्ष 2003 में मिस्टर इंडिया बनने का गौरव भी हासिल किया है। अब वह गिनीज वर्ल्ड बुक में स्थान मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। केएल सहगल हाल में 19 सितंबर की सुबह दस बजे विक्रांत ने बोलना शुरू किया और 21 सितंबर सुबह 10.30 बजे उनकी हिम्मत जवाब दे गई।
विज्ञापन


हालांकि तब तक वे इंग्लैंड के रोब मोर के रिकार्ड (46.21 घंटे) को पार कर चुके थे। अब अधिकारिक पुष्टि के बाद उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज हो सकता है।

जान‌िए कैसे होता गिनीज बुक में नाम दर्ज

vikrant mahajan made world record for longest speech

गिनीज बुक में नाम दर्ज करवाने के लिए दो सिस्टम हैं। पहला गिनीज बुक के अधिकारी मौके पर पहुंच मानिटरिंग करते हैं। दूसरा उनके द्वारा नियुक्त अधिकारी मानिटरिंग करते हैं। मौके पर उनके गवाह होते हैं और उसकी वीडियो रिकार्डिंग होती है।

विक्रांत के अनुसार गिनीज बुक के अधिकारियों को बुलाने में दस लाख का खर्च आता है, जो भारत में कहीं भी नहीं बुलाए जाते। इसलिए उन्होंने भी दूसरा सिस्टम अपनाया। खासबात यह है कि भाषण भी किसी खास विषय पर देना होता है।

विक्रांत ने ‘हमें जिंदगी का शुक्रगुजार क्यों होना चाहिए?’ विषय पर भाषण दिया। इसमें विषय के तर्क भी देने पड़ते हैं। बकौल विक्रांत मैराथन स्पीच देना मेडिकली भी कठिन होता है। लेकिन उन्होंने इसके लिए ध्यान का सहयोग लिया।

2003 में ‘मिस्टर इंडिया’ बनने विक्रांत

vikrant mahajan made world record for longest speech

2003 में ‘मिस्टर इंडिया’ बनने के बाद विक्रांत ने उसी साल ‘मिस्टर इंटरनेशनल’ में देश का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड के स्टार प्रेम चोपड़ा के साथ ‘चलो ड्राइवर’ फिल्म में काम किया।

विक्रांत मोटिवेशन पर अब तक छह किताबें लिख चुके हैं। पिछले दिनों उनकी किताब ‘यस थैंकयू यूनिवर्स’ बाजार में आई। इसके अलावा वह लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रमों में भी भाग लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed