फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   vikram chowk, high mast light

Jammu News: बिक्रम चौक की हाई मास्ट लाइट बंद, निगम और बिजली कारपोरेशन में खींचतान जारी

विज्ञापन
vikram chowk, high mast light
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। बिक्रम चौक में दो हाई मास्ट लाइटें छह माह से खराब हैं, जिन्हें ठीक करने में कोई विभाग दिलचस्पी नहीं ले रहा है। राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को रात में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरा ज्यादा होने के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। शहर के मुख्य चौकों में शामिल बिक्रम चौक इन दिनों बिजली कारपोरेशन और नगर निगम की अनदेखी का शिकार बना है, क्योंकि दोनों विभाग जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। हाई मास्ट लाइटें चालू करने के लिए कोई तैयार नहीं है।
निगम अधिकारियों का कहना है-लाइटें बिजली कारपोरेशन की हैं, इसलिए रखरखाव भी वह करेगा। वहीं, बिजली कारपोरेशन के अधिकारियों का कहना है - नगर निगम ही लाइटों को चालू करवाएगा। दोनों विभागों की खींचतान के कारण लाइट के बजाय लापरवाही रोशन हो रही है। यह परेशानी अक्टूबर से जारी है। बिजली कारपोरेशन ने ही लाइटों पर 16 लाख रुपये खर्च किए हैं। अधिकारियों के अनुसार लाइटें निगम के हवाले कर दी गई थी।
विज्ञापन

शरारती तत्वों पर नजर रखने में भी आ रही है दिक्कत
लाइटें लगाने का उद्देश्य था कि सड़कों और फ्लाईओवर पर रोशनी रहे, किसी प्रकार की दुर्घटना और वारदात न हो पाए। साथ ही रात में लोगों को सुविधा मिलती रहे। मगर हाईमास्ट लाइटें सिर्फ शोपीस बन गईं। विभागीय अनदेखी के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इतना ही नहीं, तवी पुल पर पुलिस नाका भी है। फ्लाईओवर में किसी प्रकार की हलचल समेत अन्य गतिविधियों पर नजर रखने में समस्या पेश आ रही है। इसके अलावा डिग्याना पार्क में हाईमास्ट लाइट खराब है, जिससे शाम के समय बच्चे खेल नहीं पा रहे। अब स्ट्रीट लाइटों के सहारे पार्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लाइटें बिजली कारपोरेशन ने लगवाई है। ठीक भी वह ही करेगा। इस बारे में जानकारी दी जाएगी।
- अरुण कुमार, एक्सईएन, नगर निगम

लाइटें का रखरखाव नगर निगम कर रहा है। बिजली कारपोरेशन का कोई लेना-देना नहीं है।
- राजेश शर्मा, एक्सईएन, बिजली कारपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed