{"_id":"67e5b81fe4e9ff7278070e85","slug":"vijaypur-warriors-win-cricket-match-reasi-news-c-202-1-sjam1001-121768-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मिक्की की नाबाद पारी से विजयपुर वॉरियर्स की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मिक्की की नाबाद पारी से विजयपुर वॉरियर्स की जीत
विज्ञापन
रियासी में वीरवार को शुरू हुई प्रतियोगिता में मैच के दौरान खिलाड़ी। संवाद
- फाइटर इलेवन को 36 रनों से हराया, खेल मैदान पर जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
सिटी स्पोर्ट्स लोगो इस खबर के साथ लगेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। स्थानीय जनरल जोरावर सिंह खेल मैदान पर वीरवार को जिला प्रीमियर लीग (डीपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई। पहले मैच में विजयपुर वॉरियर्स की टीम ने फाइटर इलेवन को 36 रनों से हराया। एसएसपी परमवीर सिंह ने दोनों टीमों के बीच टॉस करवाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
आईपीएल की तर्ज पर शुरू हुए डीपीएल में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टीमों को तीन ग्रुप में बांटा गया है। इससे पूर्व, विजयपुर की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। बल्लेबाज राजिंदर ने नाबाद 51 व मिक्की ने नाबाद 76 रन का योगदान किया। बल्लेबाज रोहित सिंह ने भी 38 रन बनाए। फाइटर इलेवन के गेंदबाज चरण, सरफराज और वीर जमवाल ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए फाइटर इलेवन की पूरी टीम 19.2 ओवर में 146 रन ही बना सकी और 36 रन से मैच हार गई। बल्लेबाज सरफराज ने 56, चरण ने 24 और आफताब मलिक ने 22 रन बनाए। विजयपुर के गेंदबाज ऋतिक चौहान ने चार, धीरज समोत्रा ने तीन, विकास ने दो और राजिंदर ने एक विकेट लिया। मिक्की को बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
आयोजकों ने बताया कि डीपीएल में जिला स्तर के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। एसएसपी ने कहा कि युवाओं को बढ़चढ़ कर खेलकूद की गतिविधियों में हिस्सा लेना चाहिए। सीआरपीएफ 126 बटालियन के कमांडेंट मनोज वर्मा के अलावा पूर्व पार्षद अमित शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, सीनियर सिटीजन डॉ.चंद्रमोहन शर्मा, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।