{"_id":"62978cfc303007264b061c1a","slug":"vijaypur-aiims-will-open-in-2023-recruitment-process-for-183-faculty-posts-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"AIIMS Vijaypur: विजयपुर एम्स 2023 में खुलेगा, 183 संकाय पदों की भर्ती प्रक्रिया जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AIIMS Vijaypur: विजयपुर एम्स 2023 में खुलेगा, 183 संकाय पदों की भर्ती प्रक्रिया जारी
Wed, 01 Jun 2022 09:29 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 01 Jun 2022 09:29 PM IST
सार
राज्य कैंसर संस्थान जम्मू और 200 बिस्तर वाले हड्डी व जोड़ अस्पताल का बुनियादी ढांचा अगस्त 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। श्रीनगर के बीएंडजे अस्पताल के अतिरिक्त ब्लॉक को दो माह में पूरा करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
एम्स विजयपुर की निर्माणाधीन बिल्डिंग
- फोटो : संवाद
विस्तार
एम्स विजयपुर सितंबर 2023 तक जनता को समर्पित होगा। एम्स के लिए 183 संकाय पदों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसी साल के मध्य तक ओपीडी शुरू करने की तैयारी है। जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे के दोनों तरफ बने एम्स के हिस्सों को केंद्रीय लोक निर्माण विभाग अंडरपास बनाकर आपस में जोड़ेगा। वहीं, दिसंबर 2022 तक एम्स कश्मीर में एमबीबीएस का पहला बैच शुरू करने की तैयारी है। मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने बुधवार को विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में बड़ी विकास परियोजनाओं का काम समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने प्रत्येक परियोजना की समीक्षा करते हुए विभागों और संबंधित एजेंसियों से विवरण मांगा। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र की परियोजनाओं में चिकित्सा उपकरणों की खरीद में तेजी लाने पर जोर दिया। पांच नए मेडिकल कॉलेजों के संबंध में अनंतनाग, बारामुला, कठुआ और राजोरी कॉलेजों को जून 2022 तक पूरा करने और डोडा मेडिकल कॉलेज का काम अगस्त 2022 तक अंजाम तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
अगस्त में तैयार होगा कैंसर संस्थान का बुनियादी ढांचा
राज्य कैंसर संस्थान जम्मू और 200 बिस्तर वाले हड्डी व जोड़ अस्पताल का बुनियादी ढांचा अगस्त 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। श्रीनगर के बीएंडजे अस्पताल के अतिरिक्त ब्लॉक को दो माह में पूरा करने के लिए कहा गया। बेमिना में 500 बिस्तर वाले बाल चिकित्सा अस्पताल के शेष हिस्से को निष्पादन एजेंसी को जल्द सौंपने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि ललदेद अस्पताल के निर्मित अतिरिक्त ब्लॉक के साथ सुपर स्ट्रक्चर के डिजाइन की जांच आईआईटी दिल्ली द्वारा की जानी है। मुख्य सचिव ने अन्य परियोजनाओं में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) और जम्मू में जम्मू-कश्मीर विधानसभा परिसर परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा की।
विज्ञापन