{"_id":"65c2bb9b8842db243706df2e","slug":"vijay-bhat-won-the-election-for-the-post-of-president-jammu-news-c-385-1-ja21001-102226-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: विजय भट ने अध्यक्ष पद का जीता चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: विजय भट ने अध्यक्ष पद का जीता चुनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) नॉन गजडेट कर्मियों की यूनियन के चुनाव परिणाम मंगलवार को घोषित हुए। विजय भट ने अपने प्रतिद्वंदि विजय कुमार को 14 वोटों के अंतर से हराकर अध्यक्ष पद का चुनाव जीता। विजय भट को 280 वोट मिले। वहीं, विजय कुमार को 266 वोट मिले, जबकि तितर सिंह को केवल छह वोट मिले। उपाध्यक्ष पद का चुनाव बलबीर सिंह ने जीता।
बलबीर को 264 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदि अशोक कुमार को 167 और मोहम्मद मकबुल खान को 68 वोट मिले। सूरज प्रकाश ने 287 वोट लेकर महासचिव पद का चुनाव जीता। उनके प्रतिद्वंदि सुरेश कुमार को 116 वोट, जबकि राम सरूप को 94 वोट मिले। देव राज ने संयुक्त सचिव पद का चुनाव जीता। उन्हें 275 वोट मिले। वहीं, आयोजन सचिव पद का चुनाव विद्या लाल ने 364 वोट लेकर जीता। राम पॉल ने 269 वोट लेकर पब्लिसिटी सेक्रेटरी और मानिक शर्मा ने 267 वोट लेकर कोषाध्यक्ष पद का चुनाव जीता। वहीं, कार्यकारी सदस्य पद के लिए अब्दुल गफ्फार, मोहिंदर कुमार, तेजिंदर सिंह, गुलशन कुमार, सुशील कुमार और कुलदीप कुमार को विजयी घोषित किया गया।