फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   vigilance started investigation of kashmiri pandits's quarters

जगती के बदहाल क्वार्टरों की विजिलेंस जांच शुरू

Mon, 28 Sep 2015 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 28 Sep 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
vigilance started investigation of kashmiri pandits's quarters

चार वर्ष के अंदर जगती टाउन के क्वार्टरों की हालत बिगड़ने पर कश्मीरी पंडित लंबे समय से इसकी विजिलेंस जांच करवाने की मांग पूरी कर रहे थे। इस मांग को सरकार ने अब पूरा कर दिया है।

विज्ञापन


इतनी जल्दी क्वार्टरों की हालत क्यों बिगड़ी इसकी  टीम ने जगती टाउन में पहुंच कर क्वार्टरों की हालत को भी देखा है। वहीं जांच शुरू होने पर टाउन में रहने वाले कश्मीरी पंडितों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


2011 में जगती टाउन में सरकार की तरफ से 4200 से ज्यादा विस्थापित कश्मीरी पंडितों को क्वार्टर बनाकर दिए थे, लेकिन वर्तमान समय में काफी क्वार्टरों की हालत खस्ता हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरम्मत के बाद भी इन क्वार्टरों की हालत में सुधार नहीं हुआ तो कश्मीरी पंडितों ने इसकी जांच करवाने की मांग उठा दी थी। कश्मीरी पंडितों का कहना था कि चार वर्ष के अंदर की क्वार्टरों की छतों का टपकना कई तरह के सवाल खड़े करता है।

करीब एक महीने पहले उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह जगती में कश्मीरी पंडितों का हाल जानने पहुंचे थे तो कश्मीरी पंडितों ने सबसे पहले बदहाल क्वार्टरों के बारे में जानकारी देकर जांच करवाने की मांग की थी।
उपमुख्यमंत्री ने इसको गंभीरता से लिया और विजिलेंस से जांच के आदेश जारी कर दिए। करीब सप्ताह पहले जगती टाउन में विजिलेंस की टीम क्वार्टरों की जांच के लिए जगती में पहुंची।


रिलीफ कमिश्नर आरके पंडिता ने इसकी पुष्टी करते हुए बताया कि कश्मीरी पंडित लंबे समय से इसकी जांच करवाने की मांग कर रहे थे। विजिलेंस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed